Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज,पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड;ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

Summer express/शिमला-: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसका प्रभाव 12 और 13 नवंबर को अधिक देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फ गिरने से मैदानी और मध्यवर्ती इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। इसके बाद 10 और 11 नवंबर को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 15 नवंबर तक बने रहने का अनुमान है। ऐसे में अगले कुछ दिनों के दौरान प्रदेशवासियों को दिन और रात के तापमान में बदलाव महसूस होगा।

बर्फबारी के बाद बढ़ेगी ठिठुरन

ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में संभावित बर्फबारी से ठंड में तेजी आएगी। खासकर लाहुल-स्पीति, किन्नौर और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान और नीचे जा सकता है। मौसम में बदलाव के चलते सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। लोगों को गर्म कपड़े निकालने की जरूरत पड़ सकती है।

मंडी और सुंदरनगर में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

दिवाली के बाद प्रदेश के कुछ मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर भी दिखने लगा है। सोमवार सुबह मंडी और सुंदरनगर में मध्यम कोहरा छाया रहा। मंडी में दृश्यता घटकर करीब 200 मीटर रह गई, जबकि सुंदरनगर में 300 मीटर दर्ज की गई। कम दृश्यता के कारण सुबह के समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ऊना में 32.8 डिग्री पहुंचा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ऊना में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं सुंदरनगर, भुंतर और देहरा गोपीपुर में भी दिन के समय गर्मी का असर देखने को मिला।

कुकुमसेरी में पारा माइनस में

एक ओर मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है, वहीं जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रातें काफी ठंडी हो गई हैं। लाहुल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.