Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिजली निगम की वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2 दिसंबर से, 934 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Summer express, हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2 से 4 दिसंबर तक हिसार के विद्युत नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में निगम के कुल 934 खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और दिव्यांग कर्मचारियों के लिए अलग-अलग वर्ग बनाए गए हैं।

निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय खेल समिति के महासचिव रविंद्र पानू के अनुसार, पुरुष कर्मचारियों के मुकाबले सर्कल और जोन स्तर पर आयोजित होंगे, जबकि महिला कर्मचारियों की स्पर्धाएं जोन स्तर पर करवाई जाएंगी।

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स से लेकर क्रिकेट और कुश्ती तक विभिन्न खेलों के मुकाबले होंगे। पुरुष वर्ग में 100, 200, 400 और 1500 मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक और चक्का फेंक की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और रस्साकशी के मुकाबले भी होंगे। जोन स्तर पर क्रिकेट और छह भार वर्गों में फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

महिला कर्मचारियों के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और 500 किलोग्राम भार वर्ग में रस्साकशी के मुकाबले रखे गए हैं। वहीं, दिव्यांग कर्मचारी बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इस तरह आयोजन में निगम के विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 2 दिसंबर को होगा। पहले दिन सुबह 9:30 बजे मार्च पास्ट आयोजित किया जाएगा, जबकि सुबह 10 बजे उद्घाटन समारोह होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए मूल कर्मचारी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है। केंद्रीय खेल समिति की ओर से खिलाड़ियों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।

निगम के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग और टीम भावना को प्रोत्साहित करना है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इन्हीं अंकों के आधार पर ओवरऑल विजेता का चयन कर उसे विजेता ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान अनुशासनहीनता, शराब सेवन और डोपिंग पर प्रतिबंध रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी में शादी समारोह से लौट रही कार खड्ड में गिरी, होमगार्ड जवान की मौत

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि डीएसपी सरकाघाट का गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हटली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जबोठी खड्ड पुल के पास हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रही एक...

मंडी के पंडोह में पुलिस ने पकड़ी बीयर की 200 पेटियां, चालक वाहन छोड़कर फरार

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के पंडोह में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक फोर व्हीलर से बीयर की 200 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बीयर और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी...

जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत हिमाचल के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम : सुनील नेगी

Summer express, शिमला,। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में देशभर में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम...

कांग्रेस राज में क्राइम कैपिटल बनता जा रहा हिमाचल प्रदेश, लगातार हत्याओं से दहशत में जनता : डॉ. राजीव बिंदल

Summer express, शिमला, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या, गोलीबारी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के लगभग...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से संजय ने संवारा भविष्य, दो कारोबार से कमा रहे 25 हजार रुपये

Summer express, राकेश, ऊना, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना जरूरतमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत मिली दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता से ऊना जिले के अंब उपमंडल के चुरूड़ू निवासी 27 वर्षीय संजय भरवाल ने अपना कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन शुरू किया। कारोबार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.