Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंग्लैंड ने वनडे मुकाबले में भारत को हराया.. घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा महिला वनडे जीतने वाला देश बना

20 July, 2025

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 8 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने अपने घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा महिला वनडे मैच जीतने का नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। इंग्लैंड ने अब तक घरेलू सरजमीं पर 182 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 121 में उसे जीत मिली है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने 146 घरेलू वनडे में 120 बार जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड की टीम 166 मैचों में 86 जीत के साथ तीसरे और भारत 131 में से 81 जीत के साथ चौथे स्थान पर है।

लॉर्ड्स में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने सिर्फ 6 रन के स्कोर पर प्रतिका रावल (3) का विकेट गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद स्मृति मंधाना ने 42 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके लगाए। दीप्ति शर्मा ने 34 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाते हुए भारत को संभालने की कोशिश की। हरलीन देओल ने 16 और अरुंधति रेड्डी ने 14 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 3 विकेट झटके। एम अलॉर्ट और लिंसे स्मिथ को 2-2, जबकि चार्ली डीन को 1 विकेट मिला।

बारिश से बाधित इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 29 ओवरों में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड को शुरुआत में 29 ओवर में 144 रन का लक्ष्य मिला था। ओपनर एमी जोन्स और टैमी ब्यूमोंट ने टीम को ठोस शुरुआत दिलाते हुए 54 रनों की साझेदारी की। ब्यूमोंट ने 35 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि जोन्स 57 गेंदों पर 46 रन बनाकर नाबाद रहीं। कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने 21 रन बनाए।

19वें ओवर में बारिश के कारण मैच दोबारा बाधित हुआ और इंग्लैंड को संशोधित लक्ष्य 24 ओवर में 115 रन दिया गया, जिसे मेजबान टीम ने 21 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और स्नेह राणा को एक-एक विकेट मिला।अब दोनों टीमें तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। निर्णायक मुकाबला 22 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.