Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में बढ़ते वायु प्रदूषण से बिगड़ रही लोगों की सेहत, अस्पतालों में बढ़े मरीज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। दिवाली के बाद से वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने के कारण लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। प्रदूषित हवा के चलते खांसी, जुकाम, सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इन शिकायतों के साथ मरीज अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। प्रदूषण का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर देखने को मिल रहा है।

अंबाला में बिगड़ती वायु गुणवत्ता ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं। हवा में मौजूद हानिकारक प्रदूषित कण लोगों के श्वसन तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषण से विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चों के फेफड़ों का विकास जारी रहता है, जबकि बुजुर्गों और अस्थमा व सीओपीडी जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए प्रदूषित हवा अधिक नुकसानदायक हो सकती है। इसके कारण उनकी सांस संबंधी परेशानियां बढ़ने का खतरा रहता है।

अंबाला नागरिक अस्पताल की होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर रंजिता पांधी ने लोगों को प्रदूषण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जब तक जरूरी न हो, लोगों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो अच्छी फिटिंग वाला मास्क पहनना चाहिए, ताकि प्रदूषित कणों के संपर्क में आने से बचा जा सके। इसके अलावा घर के अंदर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि तुलसी, स्नेक प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधे घर की हरियाली और वातावरण को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं, लेकिन केवल पौधे लगाने से वायु प्रदूषण की समस्या दूर नहीं होती। ऐसे में लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए जरूरी उपाय अपनाने चाहिए और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी में शादी समारोह से लौट रही कार खड्ड में गिरी, होमगार्ड जवान की मौत

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि डीएसपी सरकाघाट का गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हटली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जबोठी खड्ड पुल के पास हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रही एक...

मंडी के पंडोह में पुलिस ने पकड़ी बीयर की 200 पेटियां, चालक वाहन छोड़कर फरार

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के पंडोह में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक फोर व्हीलर से बीयर की 200 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बीयर और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी...

जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत हिमाचल के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम : सुनील नेगी

Summer express, शिमला,। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में देशभर में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम...

कांग्रेस राज में क्राइम कैपिटल बनता जा रहा हिमाचल प्रदेश, लगातार हत्याओं से दहशत में जनता : डॉ. राजीव बिंदल

Summer express, शिमला, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या, गोलीबारी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के लगभग...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से संजय ने संवारा भविष्य, दो कारोबार से कमा रहे 25 हजार रुपये

Summer express, राकेश, ऊना, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना जरूरतमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत मिली दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता से ऊना जिले के अंब उपमंडल के चुरूड़ू निवासी 27 वर्षीय संजय भरवाल ने अपना कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन शुरू किया। कारोबार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.