Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा में उम्मीद की किरण..सराज में फिर से बस रही उजड़ी ज़िंदगियां, मदद के लिए उमड़ा जनसैलाब

Mandi, Dharamveer

भारी बारिश से आई विनाशकारी आपदा के बाद सराज विधानसभा क्षेत्र में अब ज़िंदगी पटरी पर लौटती दिख रही है। इस मुश्किल समय में अनगिनत संस्थाएं, स्वयंसेवी संगठन और दानी सज्जन राहत लेकर आगे आ रहे हैं। कोई बिस्तर लेकर पहुंच रहा है, कोई बर्तन, कपड़े, जूते-चप्पल बांट रहा है, तो कोई राशन और दवाइयों से मदद कर रहा है।

कई संस्थाओं ने 24 घंटे लंगर की व्यवस्था कर रखी है तो वहीं मुफ्त स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं। बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए स्कूली सामान भी पहुंचाया जा रहा है।

आपदा प्रभावितों का दर्द:

प्रभावितों भारती, मस्त राम और चमन लाल ने बताया कि उनके पास तन पर कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा, लेकिन राहत सामग्री से उन्हें नई शुरुआत की उम्मीद मिली है। उन्होंने अपील की है कि राहत उन दुर्गम क्षेत्रों तक भी पहुंचे, जहां सड़कें अभी तक बहाल नहीं हुई हैं।

सावधानी भी जरूरी:

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी मददगारों का आभार जताते हुए जनता को धोखेबाज तत्वों से सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आपदा के नाम पर फर्जी तरीके से चंदा इकट्ठा कर रहे हैं, जो प्रभावितों तक नहीं पहुंचता। ऐसे में जनता को चाहिए कि वह खुद सराज में आकर वास्तविक जरूरतमंदों की सहायता करें।

एकजुटता की मिसाल:
सराज में सेवा भावना की मिसाल कायम हुई है। मददगारों की कोई गिनती नहीं की जा सकती – सभी का धन्यवाद और आभार, जिन्होंने इस कठिन घड़ी में मानवता का परिचय दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.