Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तमरोह के लक्की की कुराश में सुनहरी हैट्रिक, तीसरी बार नेशनल में किया क्वालिफाई

Mandi, 20 July

मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र के छोटे से गांव तमरोह के होनहार खिलाड़ी लक्की ने राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर से जिले का नाम रोशन किया है। अंडर-17 कैडेट वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए लक्की ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया और इसके साथ ही उसका चयन तीसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है।

लक्की वर्ष 2021 से कुश्ती और 2023 से कुराश में भाग ले रहा है। इस बार आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 15 से 17 जुलाई तक सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में हुई, जिसमें प्रदेश भर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। मंडी जिला से भाग लेने वाले 95 खिलाड़ियों में से लक्की समेत कुल 44 पदक विजेता रहे।

लक्की ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे उसके माता-पिता, गुरु बलबीर चिल्ला और कोच विशाल का विशेष सहयोग रहा है। उनका मार्गदर्शन ही है कि वह तीसरी बार नेशनल प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी पेश करने जा रहा है। इस बार लक्की का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच बनाना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फिलीपीन में शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही:  8 लोगों की मौत,200 से अधिक घायल

Summer express, मनीला। दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक तबाही मचा दी। रिक्टर स्केल पर 8.1 तीव्रता दर्ज किए गए इस भूकंप में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। भूकंप के बाद कई...

जालंधर में नवजात को बेचने के आरोपों का मामला और उलझा, नई ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने

Summer express, जालंधर। जालंधर में 16 दिन के एक नवजात शिशु को कथित तौर पर बेचने के आरोपों का मामला लगातार उलझता जा रहा है। मामले में अब एक नई ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। रिकॉर्डिंग को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं,...

कल से शुरू होंगी एसपीयू की पीजी परीक्षाएं, 20 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की पोस्ट ग्रेजुएशन की वार्षिक परिक्षाएं कल यानी 9 जून से शुरू होने जा रही हैं जो 12 जुलाई तक चलेंगी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने इस संदर्भ में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि...

हैदराबाद में घरेलू विवाद ने ली महिला की जान, पति पर हत्या का आरोप

Summer express, हैदराबाद। शहर के किशन बाग इलाके में एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया। मामले में हत्या...

बॉलीवुड रंग में सजा हिमाचली संगीत, दीपक मट्टू का नया गीत ‘तेरा नखरा’ हुआ लॉन्च

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचली संगीत को नई पहचान देने की दिशा में मंडी के प्रसिद्ध संगीतज्ञ दीपक मट्टू ने एक और कदम बढ़ाया है। संगीत और म्यूजिक थेरेपी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके दीपक मट्टू ने अपना नया पहाड़ी गीत ‘तेरा नखरा’ लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.