विधायक रणवीर सिंह निक्का ने निजी फंड से शुरू करवाया निर्माण
Summer express/नूरपुर, संजीव- दशकों से पक्की सड़क की राह देख रहे सौहड़ा फरुदी गांव के लोगों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। गांव में लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। खास बात यह है कि प्रदेश में अपनी सरकार न होने के बावजूद नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने अपने निजी फंड से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने की पहल की है।
जानकारी के अनुसार, गांव के लोग पिछले करीब 60 से 70 वर्षों से पक्की सड़क की मांग कर रहे थे। इस दौरान कई नेता, मंत्री और विधायक गांव पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिले। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से गांव में खुशी का माहौल है।इस सड़क के बनने से गांव के करीब 60 से 70 परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से श्मशानघाट तक पहुंचने का रास्ता भी बेहतर होगा, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय से पेश आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा।ग्रामीणों ने विधायक रणवीर सिंह निक्का का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार गांव की समस्या को गंभीरता से समझा और उसे पूरा करने के लिए धरातल पर काम शुरू करवाया है।ग्रामीणों का कहना है कि उनके लिए यह केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि वर्षों पुराने सपने के पूरा होने की शुरुआत है। विधायक की इस पहल से क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है।