Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सराज के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का केंद्रीय टीम ने किया दौरा..नेता प्रतिपक्ष भी रहे मौजूद

Mandi, Dharamveer

केंद्र सरकार की 8 सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम ने रविवार को मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां हुए भारी नुकसान का मौके पर जायजा लिया। टीम के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने हर क्षेत्र में हुई क्षति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दी।

प्रशासन की ओर से डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने भी क्षेत्रीय स्थिति और नुकसान का ब्यौरा साझा किया। टीम ने बगस्याड, शरण, मुरहाग, फनयार, ढांगू धार, छड़ी खड्ड, थुनाग बाजार, लंबाथाच, पांडवशिला, कुथाह और बुंगरैलचौक सहित कई इलाकों का दौरा कर निजी और सरकारी संपत्तियों को हुए नुकसान का गहन आंकलन किया।

जयराम ठाकुर ने रखी नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट

जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम भेजने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह 20 दिनों के बाद शिमला लौट रहे हैं, जहां सभी नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजी जाएगी। इसके बाद वे स्वयं दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से उदार वित्तीय सहायता की मांग करेंगे।

जयराम ठाकुर ने बताया कि सराज, करसोग, नाचन और धर्मपुर में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। अब तक केवल सरकारी संपत्तियों में करीब 1000 करोड़ रुपये की क्षति का प्रारंभिक अनुमान लगाया गया है। निजी संपत्तियों की गणना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाएं केवल अस्थाई रूप से बहाल की गई हैं, जिन्हें स्थायी रूप से ठीक करने के लिए शीघ्र कार्य होगा।इस दौरान जयराम ठाकुर ने उन सभी संस्थाओं, समाजसेवियों और खासतौर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया, जिन्होंने सराज क्षेत्र में राहत पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केंद्रीय टीम में शामिल अधिकारी:

  • जी. पार्थसारथी – संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय
  • कंदर्प वी. पटेल – उप सचिव, व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय
  • वसीम अशरफ – निदेशक, सीडब्ल्यूसी, जल शक्ति मंत्रालय
  • करन सरीन – उप निदेशक, सीईए, ऊर्जा मंत्रालय
  • ए.के. कुशवाहा – मुख्य अभियंता, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
  • दीप शेखर सिंघल – अवर सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • डॉ. विक्रांत सिंह – संयुक्त निदेशक, गेहूं विकास निदेशालय, कृषि मंत्रालय

इससे पहले टीम ने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर सभी विभागों से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.