Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई ब्लास्ट केस में बड़ा उलटफेर: 12 आरोपी 19 साल बाद बरी

नई दिल्ली | मुंबई की लोकल ट्रेनों में 11 जुलाई 2006 को हुए सीरियल बम धमाकों ने पूरे देश को दहला दिया था। इस दर्दनाक हादसे को लगभग दो दशक बीत चुके हैं और अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस केस में एक चौंकाने वाला फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 12 दोषियों को बरी कर दिया है, जिनमें से 5 को पहले फांसी और 7 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

सबूत नहीं, सिर्फ सवाल

जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस श्याम चांदक की विशेष बेंच ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में पूरी तरह विफल रहा। कोर्ट ने गवाहों की गवाही और सबूतों को अविश्वसनीय करार देते हुए साफ कहा कि इस केस में जांच और प्रस्तुतियां गंभीर रूप से कमजोर थीं।

गवाहों की गवाही पर उठे सवाल

कोर्ट का कहना था कि धमाकों के करीब 100 दिन बाद गवाहों द्वारा दिए गए बयान भरोसेमंद नहीं माने जा सकते। टैक्सी ड्राइवरों और ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बयानों में विरोधाभास थे।

बम, नक्शे, हथियार… सबूत भी खारिज

कोर्ट ने बम, नक्शे और हथियारों जैसी कथित बरामदगी को भी खारिज कर दिया। जजों ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह तक साबित नहीं कर पाया कि धमाकों में किस तरह के बम का इस्तेमाल किया गया था।

क्या हुआ था 11 जुलाई 2006 को?

शाम के समय मुंबई की भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों में खार, बांद्रा, जोगेश्वरी, माहिम, माटुंगा, मीरा रोड और बोरीवली सहित सात जगहों पर RDX से विस्फोट किए गए। इन धमाकों में 180 से ज्यादा लोग मारे गए और 800 से अधिक घायल हुए। सिर्फ 11 मिनट में मुंबई थम सी गई थी।

ATS ने जांच करते हुए UAPA के तहत 13 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की थी। 2015 में विशेष अदालत ने 12 को दोषी ठहराया, जबकि एक आरोपी वाहिद शेख को बरी कर दिया गया था। अब हाईकोर्ट के फैसले से बाकी 12 को भी राहत मिली है। यह फैसला एक बार फिर देश की जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली और न्याय प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े करता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.