Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धार्मिक जगह पर ‘हेट एक्ट’? ISKCON रेस्टोरेंट में खाया चिकन

लंदन | दुनिया भर में अपनी शुद्ध शाकाहारी पहचान के लिए मशहूर ISKCON (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) के लंदन स्थित प्रसिद्ध रेस्टोरेंट “गोविंदा” में हाल ही में एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है। एक व्यक्ति वहां KFC का फ्राइड चिकन लेकर पहुंचा और सबके सामने खाने लगा। उसका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे धार्मिक आस्थाओं का अपमान और ‘जानबूझकर किया गया उकसावे वाला कृत्य’ बताया जा रहा है।

कैसे हुई घटना?

वीडियो में एक अफ्रीकी-ब्रिटिश मूल का युवक गोविंदा रेस्टोरेंट में घुसता है और पहले स्टाफ से पूछता है कि क्या यह वेगन रेस्टोरेंट है। जब स्टाफ द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि यहां मांस, प्याज और लहसुन तक नहीं परोसे जाते, तो वह युवक अपनी जेब से KFC का चिकन बॉक्स निकालता है और खाना शुरू कर देता है। यही नहीं, वह मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों को भी चिकन ऑफर करता है।

विरोध के बावजूद नहीं रुका

जब एक ग्राहक विनम्रता से उसे टोकता है कि यह जगह धार्मिक रूप से प्रतिबद्ध है और उसकी हरकत इस माहौल का अपमान है, तब भी वह युवक नहीं रुकता। अंततः रेस्टोरेंट स्टाफ को सुरक्षा बुलानी पड़ी और युवक को बाहर निकाला गया।

धार्मिक असहिष्णुता का मामला?

‘गोविंदा’ रेस्टोरेंट ISKCON की वैदिक परंपराओं के अनुसार शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसने वाला पवित्र स्थल माना जाता है। ऐसे स्थान पर मांसाहार लाकर जानबूझकर खाना और दूसरों को भी देना न केवल बेहद आपत्तिजनक है, बल्कि कई लोगों ने इसे हिंदू धर्म की भावना को आहत करने वाला जानबूझा किया गया ‘हेट एक्ट’ करार दिया है।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई यूज़र्स ने इसे “धार्मिक असहिष्णुता का उदाहरण” बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कुछ का कहना है कि अगर ऐसा कृत्य किसी अन्य धर्मस्थल पर हुआ होता तो प्रतिक्रिया और सख्त होती।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.