Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चीन से आयातित फाइटर जेट क्रैश, ढाका कॉलेज पर गिरा

ढाका | बांग्लादेश की राजधानी में सोमवार को हुआ एक बड़ा विमान हादसा अब अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं में है। दरअसल, बांग्लादेश एयरफोर्स का एक ट्रेनिंग फाइटर जेट F-7 BGI, जो कि चीन से आयात किया गया था, ढाका के उत्तरा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान माइलस्टोन कॉलेज की कैंटीन की छत पर जा गिरा। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 150 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

तेज धमाके के साथ कॉलेज परिसर में मचा हड़कंप

वायुसेना की जानकारी के मुताबिक, जेट ने दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी लेकिन कुछ मिनट बाद ही वह नियंत्रण खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान तेज धमाके के साथ छत से टकराया जिससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सौभाग्य से प्लेग्रुप की क्लास कुछ मिनट पहले ही खत्म हुई थी, नहीं तो मृतकों की संख्या और अधिक हो सकती थी।

गंभीर सवालों के घेरे में चीनी विमान

इस हादसे के बाद चीनी सैन्य तकनीक की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। F-7 BGI जेट चीन से आयातित है और इसे बांग्लादेश वायुसेना द्वारा प्रशिक्षण के लिए उपयोग किया जाता है। इससे पहले भी चीनी रक्षा उपकरणों की गुणवत्ता और तकनीकी खामियों को लेकर आलोचना होती रही है।

घायलों का इलाज जारी, मौके पर राहत कार्य तेज

ढाका पुलिस और प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। कई घायलों को सैन्य और स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन की तीन यूनिट मौके पर मौजूद रहीं और लगातार मलबा हटाने का काम किया।

बांग्लादेश-चीन सैन्य रिश्तों पर असर की आशंका

इस हादसे ने बांग्लादेश और चीन के सैन्य सहयोग पर भी नई बहस छेड़ दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में बांग्लादेश की सैन्य खरीद नीतियों में बदलाव हो सकता है, खासकर जब चीनी हथियारों की गुणवत्ता पर इतने बड़े सवाल खड़े हों।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.