Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मायावती की चेतावनी: संसद सत्र न बना सिर्फ शोर-शराबा, वरना टूटेगा जनता का भरोसा

लखनऊ | मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने संसद के कामकाज को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह सत्र सिर्फ शोर-शराबे और आरोप-प्रत्यारोप की भेंट न चढ़े, बल्कि जनता से जुड़े असल मुद्दों पर सार्थक बहस का मंच बने।

सोमवार को एक बयान में मायावती ने कहा कि संसद के सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, महिला सुरक्षा और भाषा विवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर ठोस बहस होनी चाहिए, ताकि सरकार जनहित में प्रभावी नीति और योजनाएं बना सके। उन्होंने यह भी चेताया कि अगर यह सत्र भी पिछली बार की तरह राजनीतिक टकराव में ही उलझ गया, तो देश के करोड़ों गरीब और मेहनतकश लोगों का भरोसा टूटेगा।

महंगाई-बेरोजगारी से जूझ रहा देश, संसद से चाहिए समाधान”

मायावती ने यह भी कहा कि देश आंतरिक चुनौतियों के साथ-साथ बाहरी खतरों से भी जूझ रहा है। इन हालातों में सिर्फ सरकार की राजनीतिक सतर्कता ही काफी नहीं, बल्कि विपक्ष और जनता को विश्वास में लेकर चलना वक्त की मांग है। उन्होंने कहा कि अगर सभी दल राष्ट्रहित को प्राथमिकता दें और एकजुट होकर ठोस कदम उठाएं, तो इससे देश के बहुजनों और सर्वसमाज को वास्तविक लाभ मिलेगा।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी है विपक्ष की भागीदारी”

BSP सुप्रीमो ने स्पष्ट किया कि वैश्विक राजनीतिक-आर्थिक अस्थिरता के दौर में भारत की लोकतांत्रिक संप्रभुता को नए खतरे झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार अगर विपक्ष को विश्वास में लेकर आगे बढ़ेगी, तो देशहित में बेहतर नतीजे सामने आएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...

बहादुरगढ़ में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मांडोठी इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा:पक्षी से टकराई इंडिगो फ्लाइट, जांच के बाद रवाना

Summer express, बेंगलुरु |बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमानन हादसा टल गया। मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6283 उड़ान भरने से पहले पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तत्काल जांच के लिए वापस बे में लाया गया। जानकारी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.