Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरु नानक स्टेडियम में हॉकी कोच पर हमला, गेंद लगने के विवाद से भड़की हिंसा

कपूरथला  |  कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में रविवार सुबह उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब हॉकी प्रैक्टिस के दौरान एक मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। नकोदर रोड निवासी हॉकी कोच दीपक कुमार पर कुछ लोगों ने उस वक्त हमला कर दिया जब उन्होंने खिलाड़ियों से गाली-गलौज कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की।

दीपक ने बताया कि वह सुबह के सत्र में खिलाड़ियों को हॉकी की ट्रेनिंग दे रहे थे। अभ्यास के दौरान खेली गई गेंद स्टेडियम में मौजूद एक युवक को लग गई, जो वहां क्रिकेट खेल रहा था। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने हॉकी खिलाड़ियों को गालियां देना शुरू कर दिया।

जब कोच दीपक ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया गया। मारपीट के दौरान दीपक बेहोश हो गए, जिसके बाद अन्य हॉकी खिलाड़ियों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर ड्यूटी कर रहे डॉक्टर ने एमएलआर जारी कर पीड़ित को सिटी थाना भेजा।

कोच दीपक कुमार ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना एक बार फिर से स्टेडियम जैसी जगहों पर खेल भावना की जगह बढ़ती असहिष्णुता और झगड़ों पर सवाल खड़े करती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.