Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा के बजवाड़ गांव में बादल फटने से मची तबाही.. संपर्क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त

Chamba, Manjur Pathan

जिला चंबा की गडफरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले बजवाड़ गांव में सोमवार सुबह अचानक बादल फटने की घटना ने क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। तेज बारिश और गरज-चमक के बाद गांव के पास बहने वाले नाले में अचानक आई बाढ़ से सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया, वहीं नाले पर बनी पुलिया भी तेज बहाव में बहकर क्षतिग्रस्त हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, रातभर की मूसलधार बारिश के बाद सुबह नाले में आए उफान ने पूरा क्षेत्र प्रभावित कर दिया है। इस घटना के कारण बजवाड़ गांव का अन्य पंचायतों और मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही और जरूरी आपूर्ति पर असर पड़ा है।

गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क और पुलिया की शीघ्र मरम्मत कराई जाए ताकि आवश्यक सेवाएं बहाल हो सकें। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द राहत कार्य आरंभ नहीं हुए तो उन्हें चिकित्सा, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं। नुकसान का मूल्यांकन किया जा रहा है तथा शीघ्र पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.