Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जियो बना दुनिया का नंबर वन FWA सर्विस प्रोवाइडर

नई दिल्ली | रिलायंस जियो FWA सर्विस के क्षेत्र में दुनिया की नंबर वन कंपनी बन गई है। 74 लाख से अधिक ग्राहक जियो की FWA सर्विस से जुड़े हैं। अमेरिका की टी-मोबाइल कंपनी को पीछे छोड़ रिलायंस जियो अब पहले पायदान पर पहुंच गई है। रिलायंस जियो FWA यानी फिक्सड वायरलैस एक्सेस के तहत जियो एयर फाइबर सर्विस चलाता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों में मुकेश अंबानी ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जियो एयर फाइबर के साथ जियो फाइबर भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जियो 2 करोड़ से अधिक परिसरों को कनेक्ट कर चुका है।  

5जी के मोर्चे पर भी कंपनी ने दमदार तरीके से ग्राहक जोड़े हैं। जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से 21 करोड़ 30 लाख से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं। वित्तिय मजबूती में भी कंपनी ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जहां एक तरफ जियो का आरपू यानी प्रति व्यक्ति प्रति महीने औसत राजस्व बढ़कर 208.8 रु तक जा पहुंचा, तो वहीं कंपनी का शुद्ध लाभ भी साल-दर-साल 24.8% बढ़कर ₹7,110 करोड़ हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कंपनी के वित्तीय नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि “हमारे डिजिटल सेवा व्यवसाय ने लगातार मजबूत वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन के साथ अपनी बाजार स्थिति को और मजबूत किया है। मोबिलिटी, ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज़ कनेक्टिविटी, क्लाउड और स्मार्ट होम्स में जियो की विविध पेशकशों ने इसे एक भरोसेमंद भारतीय टेक्नोलॉजी उपभोक्ता भागीदार के रूप में स्थापित किया है।”

तिमाही नतीज़ों में कंपनी ने बताया कि 30 जून 2025 तक जियो नेटवर्क से कुल 49 करोड़ 81 लाख से अधिक ग्राहक जुड़े थे। इसी तिमाही में कंपनी ने नेट आधार पर 99 लाख नए ग्राहक जोड़े। तिमाही में जियो ग्राहकों ने एक बार फिर जमकर डेटा का इस्तेमाल किया, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है। प्रति ग्राहक डेटा की खपत 37 GB/प्रतिमाह रही। जियो का कुल डेटा ट्रैफिक भी 24% की वृद्धि के साथ 54.7 अरब GB तक पहुंच गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.