Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरुग्राम में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने गुरुद्वारों में माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारों में अलसुबह चार बजे से ही अमृत वेले का कीर्तन, पाठ और कथा का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा।

प्रकाश पर्व को लेकर गुरुग्राम की संगत और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं। इससे पहले नगर कीर्तन भी निकाले गए। मुख्य गुरुद्वारों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में देश-विदेश से पहुंचे प्रसिद्ध रागी जत्थों, ढाड़ी जत्थों, कथावाचकों और प्रचारकों ने अपनी मधुर वाणी से संगत को निहाल किया। शबद-कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और मानवता, प्रेम तथा भाईचारे के संदेश का प्रचार किया गया।

गुरुद्वारा पहुंचे मुख्य सेवादारों और प्रधान सरदार शेरदिल सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम सुबह से शुरू होकर देर रात करीब 11 से 12 बजे तक चलेंगे। दूर-दराज से पहुंचने वाली संगत के लिए विभिन्न प्रकार के लंगर और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं ने भी सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर रागी सरदार प्रगट सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व किसी एक वर्ग या समुदाय का नहीं, बल्कि पूरी मानवता का पर्व है। गुरु साहिब ने ‘सबै साझीवाल सदाइअन’ और ‘अवल अल्लाह नूर उपाया’ का संदेश देकर सभी मनुष्यों को समानता और आपसी प्रेम का मार्ग दिखाया। इसी भावना के साथ विभिन्न धर्मों के लोगों ने गुरु दरबार में हाजिरी लगाई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगत से गुरु नानक देव जी के मूल सिद्धांतों ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और मानवता की सेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, समानता और सद्भाव का संदेश दे रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरुग्राम में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने गुरुद्वारों...

पेलक में 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने दी अंतिम आहुति

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल जिले के गांव पेलक में आयोजित 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। अंतिम आहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति का...

अनिल विज से मिले कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Summer express, अंबाला। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से  भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नलवा के विधायक रणधीर पनिहार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई और कुलदीप बिश्नोई ने...

गुरदासपुर में होटल के बाहर बाइक सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

Summer express, गुरदासपुर। गुरदासपुर में बरियार बाईपास के पास स्थित होटल गोल्डन पॉम के बाहर देर रात बाइक सवार दो युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई कार, पांच श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। भोगपुरम टोल गेट के पास सड़क किनारे खड़ी लॉरी से एक एसयूवी कार टकरा गई। हादसे के समय कार में सवार सभी लोग मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। टक्कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.