Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला पुलिस ने उदयपुर के वांछित आरोपी को पकड़ा, राजस्थान पुलिस को सौंपा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी की लाल कुर्ती थाना पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर में दर्ज एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उदयपुर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी नशे की हालत में शामा ढाबे के नजदीक पड़ा मिला था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर उसकी पहचान और आपराधिक मामले का पता चला।

जानकारी के अनुसार, लाल कुर्ती थाना पुलिस की टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शामा ढाबे के पास एक व्यक्ति नशे की हालत में पड़ा दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे उठाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुरविंदर सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से कुछ मोबाइल नंबर मिले। पुलिस ने इन नंबरों पर संपर्क किया तो पता चला कि गुरविंदर सिंह राजस्थान के उदयपुर में दर्ज एक मामले में वांछित है।

जांच में सामने आया कि आरोपी अहमदाबाद से स्टील से भरा ट्रक लेकर निकला था, लेकिन रास्ते में ट्रक में लदा स्टील बेच दिया और खाली ट्रक को एक स्थान पर खड़ा कर दिया। इस मामले में उदयपुर में एफआईआर नंबर 143 दर्ज की गई थी। इसके बाद अंबाला पुलिस ने उदयपुर पुलिस से संपर्क कर आरोपी के पकड़े जाने की सूचना दी और उसे उनके हवाले कर दिया। अब उदयपुर पुलिस आरोपी से मामले में आगे की पूछताछ करेगी और नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

हिमाचल में बढ़ सकती हैं विधानसभा सीटें, परिसीमन से दूरदराज के क्षेत्रों को मिलेगी नई आवाज : सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में संभावित परिसीमन को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने परिसीमन का समर्थन करते हुए कहा है कि इससे प्रदेश में जनप्रतिनिधित्व मजबूत होगा और दुर्गम क्षेत्रों की जनता की समस्याओं को विधानसभा और संसद में प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर...

गन्ना आंदोलन के बीच कृषि मंत्री की किसानों से अपील, कहा- धरना दें लेकिन शुगर मिल चलने दें

Summer express/यमुनानगर, परवेज खाना: यमुनानगर में गन्ने के रेट को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव की मांग को लेकर किसान पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। वहीं, सरकार की ओर से 430 रुपये प्रति क्विंटल भाव निर्धारित किया गया है। इस...

हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष को मिली सफलता,जयराम ठाकुर ने उच्च न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

Summer express/मंडी, धर्मवीर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के खिलाफ दायर याचिकाओं को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए समस्त समुदाय...

गुरुग्राम में यूथ कांग्रेस का हंगामा, पुलिस बस पर चढ़े कार्यकर्ता; हिरासत में लिए गए साथियों को छुड़ाया

Summer express/गुरुग्राम। मेटा (Meta) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अपनी बस में बैठा लिया, लेकिन इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा देखने को मिला। हिरासत में लिए गए अपने साथियों को छुड़ाने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस...

गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, सीएम सैनी ने प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए सरकार का बताया बड़ा कदम

Summer express/गुरुग्राम-:मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर रवाना किया। इसके साथ ही सेक्टर-48 में नए इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.