Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

50 वर्षों बाद पौंग बांध विस्थापितों को राहत की उम्मीद, 180 दिन में जमीन पर कब्ज़े की सुविधा

Nurpur, Sanjeev 

पौंग बांध विस्थापितों के लिए वर्षों बाद राहत की किरण नजर आई है। विस्थापन के 50 साल बाद अब उनकी प्रमुख मांगों को लेकर राज्य और केंद्र सरकारों में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। हाई पावर कमेटी की सिफारिशों के आधार पर राजस्थान सरकार ने अहम फैसले लिए हैं, जिससे हजारों विस्थापित परिवारों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

भूमि पर कब्ज़ा लेने की समय सीमा अब 90 की बजाय 180 दिन

राहत एवं पुनर्वास कार्यालय राजा का तालाब, जिला कांगड़ा के उपायुक्त संजय कुमार धीमान ने बताया कि पहले जिन विस्थापितों को राजस्थान में भूमि (मुरब्बा) आवंटित की जाती थी, उन्हें 90 दिन में कब्ज़ा लेना होता था। आर्थिक और सामाजिक कारणों से कई विस्थापित यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं कर पाते थे, जिससे उनका आवंटन रद्द हो जाता था। अब यह समय सीमा बढ़ाकर 180 दिन कर दी गई है।

राजस्थान में अब मिलेंगी जरूरी नागरिक सुविधाएं 

राजस्थान में बस चुके पौंग विस्थापितों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और KYC जैसी नागरिक सुविधाएं अब आसानी से मिल सकेंगी। संजय कुमार धीमान ने जानकारी दी कि हाई पावर कमेटी की सिफारिश पर राजस्थान सरकार को यह निर्देश दिए गए हैं कि इन सुविधाओं से कोई भी विस्थापित वंचित न रहे।

222 नए विस्थापितों को मिला भूमि आवंटन

हाल ही में 222 नए पौंग विस्थापितों को भूमि आवंटित की गई है। इनमें से 19 मामलों में कोर्ट के हस्तक्षेप से मुरब्बा आवंटन सुनिश्चित किया गया। संजय कुमार धीमान के अनुसार अभी भी लगभग 5,000 परिवार ऐसे हैं जो भूमि आवंटन से वंचित हैं।

6ए के तहत असली पात्र को मिलेगा हक:

एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हाई पावर कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी आवंटित भूमि पर कोई स्थानीय व्यक्ति पहले से काबिज है, तो अब वह भूमि उस काबिज को नहीं दी जाएगी। यदि विस्थापित का उत्तराधिकारी पात्र है, तो उसी को भूमि दी जाएगी। यह फैसला विस्थापितों को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.