Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Instagram का नया जादू : अब रील्स खुद चलेंगी… जानिए कैसे

नई दिल्ली | Instagram यूज़र्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्लेटफॉर्म अब एक ऐसा नया फीचर टेस्ट कर रहा है जो आपके रील्स देखने के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा। नाम है—‘Auto Scroll’। इस फीचर को ऑन करने के बाद आपको बार-बार स्क्रीन पर स्वाइप करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि रील्स अब अपने-आप एक के बाद एक चलती रहेंगी।

फिलहाल यह फीचर iPhone यूज़र्स के लिए टेस्टिंग स्टेज में है, लेकिन जल्द ही इसे Android डिवाइसेज़ पर भी लॉन्च किया जाएगा।

क्या है Auto Scroll और कैसे करेगा काम?

Auto Scroll फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो मल्टीटास्किंग करते हुए कंटेंट देखना चाहते हैं या सिर्फ हाथ फ्री रखकर लगातार रील्स का आनंद लेना पसंद करते हैं। फीचर को एक्टिवेट करना बेहद आसान है—बस किसी रील पर जाएं, नीचे दिए तीन डॉट्स पर टैप करें और ‘Auto Scroll’ सिलेक्ट करें। एक बार ऑन करने के बाद, पहली रील खत्म होते ही अगली रील अपने आप प्ले होने लगेगी।

अब Instagram पर मिलेंगे और भी बड़े बदलाव

Instagram यहीं नहीं रुका है। प्लेटफॉर्म ने अब 3:4 वर्टिकल फोटो फॉर्मेट को भी सपोर्ट देना शुरू कर दिया है, जिससे अब आप अपने स्मार्टफोन कैमरे से क्लिक की गई तस्वीरों को बिना ज्यादा क्रॉप किए अपलोड कर सकेंगे।

Instagram प्रमुख एडम मोसेरी ने जानकारी दी कि नया फॉर्मेट सिंगल इमेज और कैरोसेल दोनों पोस्ट्स पर लागू होगा।

जल्द सकते हैं ये नए फीचर्स:

  • AI एडिटिंग टूल्स: अब वीडियो और फोटो एडिट करना होगा और भी आसान
  • बेहतर सर्च ऑप्शन: मनपसंद कंटेंट ढूंढना होगा आसान
  • कस्टमाइज्ड फीड कंट्रोल: अब आप तय करेंगे कि आपकी फीड में क्या दिखे

Instagram लगातार अपने फीचर्स को और बेहतर बना रहा है ताकि यूज़र्स को एक स्मूथ, स्मार्ट और सहज एक्सपीरियंस मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.