Facebook-f Youtube X-twitter

क्या सच में हो रही है वोट चोरी? राहुल गांधी ने खोला चुनावी ‘खेल’ का राज

नई दिल्ली | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संसद परिसर में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत में “चुनाव चोरी” किए जा रहे हैं। राहुल का कहना है कि सिर्फ बिहार ही नहीं, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी वोटर लिस्ट में धांधली के सबूत मिले हैं।

उन्होंने बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के वोट हटाए जा रहे हैं और नए तरीके से मतदाता सूची बनाई जा रही है। राहुल गांधी ने दावा किया कि INDIA गठबंधन इस मुद्दे पर न सिर्फ संसद में, बल्कि सड़कों पर भी संघर्ष करेगा।

कर्नाटक में की स्टडी, पूरा सिस्टम समझ लिया”

राहुल गांधी ने कहा, “हमने कर्नाटक की एक लोकसभा सीट पर 6 महीने तक अध्ययन किया और वहां बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली पकड़ी। अब हम जानते हैं कि वोट कैसे जोड़े और हटाए जाते हैं। महाराष्ट्र में एक करोड़ नए वोटर जोड़े गए और वीडियो सबूत मांगने पर चुनाव आयोग ने नियम ही बदल दिए।”

“INDIA गठबंधन चुप नहीं बैठेगा”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमने महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग दिखाई है, अब कर्नाटक की रिपोर्ट भी जल्द सामने लाएंगे।”

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी यही दोहराया कि देश में लोकतंत्र खतरे में है और INDIA गठबंधन जनता के अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.