हरियाणा | हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
वहीं यमुनानगर, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम की अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।