Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरमनप्रीत ने बांटा प्लेयर ऑफ द मैच सम्मान, क्रांति गौड़ की गेंदबाज़ी ने जीते दिल

23 July, 2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार, 22 जुलाई को खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 13 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने टी-20 के बाद वनडे सीरीज़ भी जीत ली और इतिहास रच दिया — यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड दौरे पर दोनों सीमित ओवर की सीरीज़ में जीत दर्ज की है।

मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर के शानदार सातवें वनडे शतक और तेज गेंदबाज़ क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाज़ी ने जीत की नींव रखी। क्रांति ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट झटके और वनडे में इंग्लैंड की धरती पर यह कारनामा करने वाली तीसरी भारतीय गेंदबाज़ बन गईं — इससे पहले यह उपलब्धि झूलन गोस्वामी और जसप्रीत बुमराह के नाम रही है।

प्लेयर ऑफ़ द मैच का साझा सम्मान

हरमनप्रीत कौर को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया, लेकिन उन्होंने यह पुरस्कार क्रांति गौड़ के साथ साझा करने का निर्णय लिया। मैच के बाद हरमन ने क्रांति की मैच में उपयोग की गई बॉल पर हस्ताक्षर कर उसे उन्हें सम्मानस्वरूप भेंट की।

भावुक होते हुए हरमन ने कहा,“मैं यह पुरस्कार क्रांति के साथ साझा करना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्पेल डाला। एक तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर उनका यह प्रदर्शन शानदार रहा। हम टीम में उनके जैसे गेंदबाज़ की तलाश में थे और उन्होंने अपने अनुभव और कौशल से वह भूमिका बखूबी निभाई। वह इस सम्मान की पूरी तरह हकदार हैं।”

हरमनप्रीत की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, और प्रशंसकों के बीच क्रांति गौड़ को भविष्य की स्टार गेंदबाज़ के रूप में देखा जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.