Facebook-f Youtube X-twitter

करनाल में 12वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत

करनाल | हरियाणा के करनाल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दयाल सिंह स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र बसंत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 22 जुलाई की है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, छात्र घर में अकेला था, मां कॉलेज ड्यूटी पर थीं और पिता गुरुग्राम में कार्यरत थे। बसंत के पिता हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं जबकि मां एक कॉलेज में लेक्चरर हैं।

जब मां घर लौटीं तो उन्होंने बेटे को पंखे से लटका पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखा था, “लव यू माय फैमिली, लव यू पापा… सब मुझसे प्यार करते थे, लेकिन मुझे इस जिंदगी से जाना था… मेरी टेंशन मत लेना… बाय-बाय।”

चौथी क्लास से चल रही थी मानसिक परेशानी

पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र लंबे समय से मानसिक तनाव में था। सुसाइड नोट में उसने खुद लिखा कि वह चौथी कक्षा से ही परेशान था, लेकिन कभी किसी से कुछ नहीं कहा।

ऑनलाइन गेमिंग में था लिप्त

जांच अधिकारी निरंजन कुमार के मुताबिक, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि छात्र ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स पर पैसे लगाता था। घटना से दो दिन पहले उसने अपने पिता से दो बार 20-20 हजार रुपये ट्रांसफर कराए थे। यह एंगल भी गंभीरता से जांचा जा रहा है।

फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। यह मामला बच्चों में बढ़ती मानसिक परेशानी और ऑनलाइन लत के खतरनाक असर की ओर इशारा करता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.