Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘तन्वी द ग्रेट’ को बताया प्रेरणादायक, मध्य प्रदेश में किया टैक्स फ्री

23 July, 2025

प्रख्यात अभिनेता और निर्माता अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताया। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के साथ अनुपम खेर ने लिखा, “मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, आपसे मिलना सौभाग्य की बात रही। आपने न केवल हमारी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को देखा, बल्कि उसकी गहराई को समझते हुए उसे टैक्स फ्री भी घोषित किया। यह निर्णय आपके सामाजिक सरोकार और भारतीय सेना के प्रति सम्मान को दर्शाता है।”

फिल्म की भावनात्मक कहानी और दमदार कलाकार

‘तन्वी द ग्रेट’ की कहानी एक विशेष लड़की तन्वी की है, जो ऑटिज्म स्पेक्ट्रम पर है। यह फिल्म तन्वी के संघर्ष, संकल्प और भारतीय सेना में शामिल होने के उसके सपने को बयां करती है। उसकी प्रेरणा उसके दिवंगत पिता कैप्टन समर रैना हैं, जो सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगा फहराने का सपना देखते थे।

अनुपम खेर ने फिल्म में कर्नल प्रताप रैना की भूमिका निभाई है, जबकि तन्वी का किरदार शुभांगी दत्त ने निभाया है। अन्य प्रमुख कलाकारों में जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर, नासिर और हॉलीवुड अभिनेता इयान ग्लेन शामिल हैं।फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और देशभर में सराही जा रही है।मुख्यमंत्री द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री करने से अब यह मध्य प्रदेश में और अधिक दर्शकों तक पहुंच सकेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.