Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गगरेट में पूर्व सैनिकों के लिए अत्याधुनिक ECHS पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन — अनुराग ठाकुर

Hamirpur,23 July

केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में ECHS (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन करते हुए इसे पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रसेवकों के सम्मान और कल्याण की दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हित में कई दूरगामी फैसले लिए हैं। सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्ररक्षकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष गगरेट और भोरंज क्षेत्र के पूर्व सैनिकों द्वारा ECHS पॉलीक्लिनिक की मांग उनके समक्ष रखी गई थी, जिसे उन्होंने रक्षा मंत्रालय के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। अनुरोध के तहत टाइप ‘D’ श्रेणी की पॉलीक्लिनिक को स्वीकृति मिली और त्वरित कार्रवाई के बाद आज इसका लोकार्पण संभव हुआ।

“स्वास्थ्य सुविधा ही नहीं, यह सम्मान का प्रतीक है”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह पॉलीक्लिनिक केवल स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीरों के सम्मान का प्रतीक है। अब क्षेत्र के हजारों पूर्व सैनिकों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में भटकने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए उनका यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तेलंगाना में बस-ट्रक की भीषण टक्कर: छह लोगों की मौत ,12 यात्री घायल

summer express ,तेलंगाना। सूर्यपेट जिले में बुधवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्गापुरम स्टेज के पास एक निजी ट्रैवल बस आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराई। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में...

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत

summer express ,फतेहगढ़ साहिब। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद चंडीगढ़ लौट रहे बुजुर्ग दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सरहिंद-मोरिंडा रोड पर गांव आलमपुर के पास हुआ। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-41बी निवासी धर्मवीर सिंह (70) और उनकी पत्नी शशि बाला (69) के रूप में हुई है।...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। बजघेड़ा एग्जिट के पास सुबह करीब 4:30 बजे एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। हालांकि चालक...

फरीदाबाद में राशन डिपो पर CM फ्लाइंग की छापेमारी, 415 क्विंटल गेहूं कम मिला

summer express , फरीदाबाद (सुंदर कुंडू)। फरीदाबाद के गांव अजरौंदा में सरकारी राशन की जांच के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई है। सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने राधा स्वामी सत्संग सेंटर के पास स्थित राशन डिपो पर औचक निरीक्षण किया। जांच में रिकॉर्ड के मुकाबले करीब 415 क्विंटल गेहूं...

सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाल है पलवल शहर: अनूप पाराशर

summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। पलवल शहर की खराब सफाई व्यवस्था और जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पलवल ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने आरोप लगाया कि शहर में सफाई व्यवस्था के नाम पर हर महीने करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.