Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रूस में रहस्यमयी हादसा: 50 लोगों से भरा विमान उड़ान के तुरंत बाद गायब

मॉस्‍को |  रूस से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अंगारा एयरलाइंस का एक An-24 यात्री विमान गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हवा में लापता हो गया। विमान में 50 लोग सवार थे, जिनमें 43 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल हैं। विमान की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई मलबा या लोकेशन नहीं मिल पाई है।

चीन बॉर्डर के पास टूटा संपर्क

यह विमान रूस के अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर जा रहा था, जो चीन सीमा के पास स्थित है। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। विमान की अंतिम लोकेशन एक घने जंगल और पहाड़ी इलाके में मिली है, जिससे बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमें

रूसी इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें हेलिकॉप्टर और ग्राउंड यूनिट्स के साथ तलाशी अभियान चला रही हैं। मौसम और इलाके की चुनौती के चलते अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। विमान में 5 छोटे बच्चों के भी होने की बात सामने आई है।

क्या हो सकता है हादसे की वजह?

फिलहाल विमान हादसे की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों ने तकनीकी खराबी, खराब मौसम या इमरजेंसी जैसे कारणों की आशंका जताई है। जब तक कोई मलबा या संकेत नहीं मिलता, किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगा।

सरकार और एयरलाइन की प्रतिक्रिया

रूस की सिविल एविएशन एजेंसी और एयरलाइन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यात्रियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब दुनिया भर में विमान सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.