Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई ब्लास्ट केस में सुप्रीम ट्विस्ट: रिहाई बरकरार, फैसला रोका

नई दिल्ली | 2006 में मुंबई लोकल ट्रेनों में हुए सिलसिलेवार धमाकों के केस में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है जिसमें सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इन आरोपियों की रिहाई पर कोई रोक नहीं है और फिलहाल उन्हें दोबारा जेल नहीं भेजा जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार ने दी थी चुनौती

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने इस मामले में सभी 12 आरोपियों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। साथ ही साफ किया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले को किसी अन्य केस में मिसाल के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

हाईकोर्ट का फैसला और ATC की किरकिरी

इससे पहले 21 जुलाई को बॉम्बे हाईकोर्ट की विशेष पीठ ने 12 में से सभी आरोपियों को यह कहते हुए बरी कर दिया था कि अभियोजन पक्ष अपराध को साबित करने में पूरी तरह असफल रहा और यह मानना मुश्किल है कि इन लोगों ने धमाके किए।

यह फैसला महाराष्ट्र एटीएस के लिए एक बड़ा झटका माना गया क्योंकि एटीएस ने इन सभी को प्रतिबंधित संगठन सिमी और पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया था।

क्या है 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामला?

11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों में 7 जगहों पर हुए बम धमाकों में 180 से ज्यादा लोगों की जान गई थी और 700 से अधिक घायल हुए थे। इस मामले में विशेष अदालत ने 12 में से 5 को मौत की सजा और बाकी 7 को उम्रकैद सुनाई थी। इन सजाओं को हाईकोर्ट ने 2023 में खारिज कर दिया था, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.