Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेज रफ्तार का कहर: ओवरटेक में दो शिक्षिकाओं की जान

छत्तीसगढ़  | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दिल्ली और हरियाणा की रहने वाली दो महिला शिक्षिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मुख्य मार्ग पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर और विंगर वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई।

स्कूल जा रहे थे सभी शिक्षक, 13 लोग थे सवार

हादसे के वक्त विंगर वाहन में एकलव्य विद्यालय, पोड़ी उपरोड़ा के शिक्षक, दो छात्र और कुल 13 लोग सवार थे। सभी शिक्षक रोज की तरह कटघोरा से स्कूल जा रहे थे। मृतकों की पहचान मंजू शर्मा (30, दिल्ली) और अंजना शर्मा (34, हरियाणा) के रूप में हुई है। दोनों क्रमशः हिंदी साहित्य और कंप्यूटर विषय पढ़ाती थीं।

घायलों में कई की हालत नाजुक

हादसे में घायल हुए लोगों में अभय श्रीवास्तव, देवराज प्रजापति, गायत्री पी.वी., दीपंकर दास, रिया सोलंकी, शुभ्रा चौबे, निखिल यादव और 12 वर्षीय छात्रा रुचिका चटर्जी शामिल हैं। इनमे से पांच की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

ओवरटेक की लापरवाही बनी जानलेवा

शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रेलर चालक ने ओवरटेक की कोशिश की, जिसके चलते यह टक्कर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

किराए पर रह रहे थे शिक्षक

बताया जा रहा है कि सभी शिक्षक कटघोरा में किराए पर रहकर स्कूल में सेवा दे रहे थे। वे दिल्ली, हरियाणा और केरल जैसे राज्यों से आए थे और स्थानीय विद्यालय में नियुक्त थे। यह हादसा न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की कीमत पर हुआ, बल्कि कई परिवारों के लिए दर्दनाक याद बन गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...

कांग्रेस सरकार पर अनुराग ठाकुर का निशाना, कहा- जनता की नहीं, सत्ता सुख की चिंता

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को आम लोगों के सुख-दुख से कोई सरोकार...

मुख्यमंत्री को नही कार्यकर्ताओ की कद्र,मिलने से भाग जाते है ,2027 में नही मिलेंगे कार्यकर्ता- हर्ष महाजन

Summer express/शिमला, संजू -: नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी सरकार और मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपो पर सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है और मुख्यमंत्री पर कार्यकर्ताओं की कद्र न करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब स्थिति की झाड़ियां अलग नहीं शुरू हो जाएगी।...

नीरज भारती और वकील विनय शर्मा का सोशल मीडिया अकाउंट बंद होना गंभीर मामला,मुख्यमंत्री दें स्पष्टीकरण :सुधीर शर्मा

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पूर्व सीपीएस एवं कृषि मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार के पुत्र नीरज भारती और हिमाचल हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनय शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने के मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.