Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IGMC शिमला में इलाज में लापरवाही का आरोप, मरीज की मौत पर परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

Shimla, 25 July

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण उनकी माता की मौत हो गई।

परिजनों ने एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने में गंभीर टालमटोल की। पीड़ित बेटे ने कहा, “मैं, मेरा भाई, बहन और पत्नी करीब एक घंटे तक इधर-उधर भटकते रहे। जिन दो डॉक्टरों के जिम्मे मेरी माता का इलाज था, वे मेरे सामने से निकलते रहे लेकिन उन्होंने मदद नहीं की। हमने एक-एक डॉक्टर से भीख मांगी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।”

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तब जाकर कुछ हरकत हुई और इलाज शुरू हुआ, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन के अनुसार मरीज को अस्पताल में भर्ती भी कर लिया गया था, लेकिन गंभीरता को देखते हुए तुरंत इलाज जरूरी था, जो नहीं हो सका।

पीड़ित परिवार ने यह भी बताया कि भर्ती के बाद एक सिख डॉक्टर ने संवेदनशीलता दिखाई और मदद करने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इस मामले में IGMC के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अब तक हमारे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि शिकायत मिलती है तो उचित जांच की जाएगी।”

मामला गंभीर है और परिजनों की भावनाएं स्पष्ट रूप से व्यवस्था में खामियों की ओर इशारा कर रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मंडी में कांग्रेस का भाजपा पर हमला,राम मंदिर दान और नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरा

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: जिला कांग्रेस के संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत मंडी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश सह-प्रभारी विदित चौधरी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले...

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.