Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IGMC शिमला में इलाज में लापरवाही का आरोप, मरीज की मौत पर परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

Shimla, 25 July

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण उनकी माता की मौत हो गई।

परिजनों ने एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने में गंभीर टालमटोल की। पीड़ित बेटे ने कहा, “मैं, मेरा भाई, बहन और पत्नी करीब एक घंटे तक इधर-उधर भटकते रहे। जिन दो डॉक्टरों के जिम्मे मेरी माता का इलाज था, वे मेरे सामने से निकलते रहे लेकिन उन्होंने मदद नहीं की। हमने एक-एक डॉक्टर से भीख मांगी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।”

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तब जाकर कुछ हरकत हुई और इलाज शुरू हुआ, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन के अनुसार मरीज को अस्पताल में भर्ती भी कर लिया गया था, लेकिन गंभीरता को देखते हुए तुरंत इलाज जरूरी था, जो नहीं हो सका।

पीड़ित परिवार ने यह भी बताया कि भर्ती के बाद एक सिख डॉक्टर ने संवेदनशीलता दिखाई और मदद करने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इस मामले में IGMC के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अब तक हमारे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि शिकायत मिलती है तो उचित जांच की जाएगी।”

मामला गंभीर है और परिजनों की भावनाएं स्पष्ट रूप से व्यवस्था में खामियों की ओर इशारा कर रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...

यमुनानगर में गैस पाइपलाइन में धमाके के बाद भीषण आग, 64 वर्षीय महिला झुलसी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर स्थित चिट्टा मंदिर चौक पर गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद धमाका हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में लॉन्ड्री की दुकान चलाने वाली 64 वर्षीय सुनीता देवी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.