Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CET से पहले बड़ा खुलासा: OMR भरने में ये गलती न करें

हरियाणा  | हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होने वाली CET परीक्षा को लेकर HSSC पूरी तरह तैयार है। परीक्षा से पहले आयोग की ओर से आयोजित गाइड डे के तीसरे दिन अभ्यर्थियों को OMR शीट के सही इस्तेमाल को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि OMR शीट कैसे भरी जाए ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गलती या असमंजस की स्थिति न बने।

इस सेशन में OMR शीट भरते समय की जाने वाली सामान्य गलतियों, जरूरी सावधानियों और सही प्रक्रिया पर खास फोकस रहा। उम्मीदवारों को यह भी बताया गया कि छोटी चूक भी परीक्षा परिणाम पर असर डाल सकती है।

HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने इस मौके पर उन सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों का धन्यवाद किया जिन्होंने CET अभ्यर्थियों को निःशुल्क भोजन और आवास जैसी सुविधाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इन संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस सहयोग से परीक्षा में भाग ले रहे हजारों युवाओं को बड़ा राहत मिली है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...

यमुनानगर में गैस पाइपलाइन में धमाके के बाद भीषण आग, 64 वर्षीय महिला झुलसी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर स्थित चिट्टा मंदिर चौक पर गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद धमाका हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में लॉन्ड्री की दुकान चलाने वाली 64 वर्षीय सुनीता देवी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.