Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

“PM में दम नहीं… बस शो हैं” :  राहुल का बड़ा बयान, जाति जनगणना को बताया भूल

नई दिल्ली |  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें “महज एक शो” बताया। उन्होंने कहा कि वे कई बार मोदी से मिल चुके हैं और उन्हें देखकर यह महसूस हुआ कि “उनमें कोई दम नहीं है, सिर्फ मीडिया का बनाया गया गुब्बारा हैं।”

यह बयान उन्होंने कांग्रेस के ‘ओबीसी भागीदारी न्याय सम्मेलन’ में दिया। एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, “नरेंद्र मोदी कोई बहुत बड़ी चुनौती नहीं हैं, सिर्फ प्रचार का हिस्सा हैं। मैं खुद कई बार उनसे मिल चुका हूं, कुछ खास नजर नहीं आया।”

जाति जनगणना कराना मेरी गलती’: राहुल का कबूलनामा

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने स्वीकार किया कि कांग्रेस की पिछली सरकारों के दौरान जाति जनगणना न कराना उनकी व्यक्तिगत गलती थी। उन्होंने कहा, “अब जब पीछे देखता हूं तो लगता है कि ओबीसी की आवाज़ और समस्याओं को हम ठीक से नहीं समझ पाए। वह समय हमारी चूक थी, लेकिन अब हम इसे सुधारेंगे।”

राहुल गांधी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना देश की राजनीति में भूकंप लाने वाला मुद्दा है, जो समाज में गहराई तक असर करेगा।

’21वीं सदी का तेल है डेटा’: राहुल का तंज

अपने भाषण में राहुल गांधी ने डेटा को लेकर पीएम मोदी की बातों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले जिस देश के पास तेल होता था, वह शक्तिशाली माना जाता था, लेकिन आज के दौर में ‘डेटा ही असली ताकत है।’ उन्होंने इसे “21वीं सदी का तेल” बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर बस अड्डे पर हड़ताल बेअसर, रोडवेज-पनबस की सेवाएं सामान्य

summer express, अमृतसर। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को अमृतसर बस अड्डे पर बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया, जिसके चलते यात्रियों को विभिन्न रूटों पर बसें आसानी से उपलब्ध होती रहीं। बस...

पंजोखरा साहिब विवाद: एक और सिख युवक जेल से रिहा, झिंडा ने गुरसिमरन मंड को दी चेतावनी

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब विवाद के बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सिख संगत की बैठक के बाद युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा करने...

नारनौल में युवक पर फायरिंग: पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

summer express ,नारनौल। नारनौल के घाटासेर गांव में देर रात विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में अतर सिंह नामक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर...

बहादुरगढ़ में बड़ा रिकॉर्ड घोटाला या लापरवाही? गरीबों के नाम दर्ज हुए 13-13 प्लाट, कट गया BPL राशन

summer express ,बहादुरगढ़। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गलत संपत्तियों ने बहादुरगढ़ के गरीब और श्रमिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ऐसे लोगों के नाम परिवार पहचान पत्र में एक से लेकर 13 तक प्लाटों की प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं, जबकि उनके पास खुद की जमीन या मकान तक नहीं है। संपत्ति...

बीकानेर में तेज रफ्तार कार ने तोड़ा घर का गेट, गैराज में खड़ी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

summer express , बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर स्थित खटूरिया कॉलोनी में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि घर के गैराज में खड़ी दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.