बिलासपुर | हिमालयन एजुकेशनल एंड ट्रेनिंग सोसायटी द्वारा शनिवार को बचत भवन, बिलासपुर में एक दिवसीय तनाव मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और कार्यस्थल पर तनाव से निपटने की व्यावहारिक तकनीकों से अवगत कराना था।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कार्यशाला का शुभारभ जिया । इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीसी राहुल कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य को प्रशासनिक कार्यक्षमता का मूल आधार बताते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। वहीं एडीसी ठाकुर ने HEATS संस्था को इस सराहनीय पहल के लिए सराहना की और इसे कर्मचारियों के मानसिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।