Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर सिविल अस्पताल में मौत का सन्नाटा, ऑक्सीजन फेल

जालंधर  |  जालंधर के सिविल अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते तीन मरीजों की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों के परिजन सदमे और आक्रोश में नजर आए।

ऑक्सीजन सप्लाई बंद, तीन जिंदगियां बुझ गईं

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर शाम अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी फॉल्ट आ गया, जिससे ऑक्सीजन की सप्लाई कुछ समय के लिए ठप हो गई। इसी दौरान तीन गंभीर मरीज—एक स्नेक बाइट, एक टीबी और एक ओवरडोज केस—जो पहले से ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे, समय पर ऑक्सीजन न मिलने के कारण दम तोड़ बैठे।

डॉक्टरों ने की पुष्टि, जांच के आदेश

ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉक्टर विनय ने बताया कि प्लांट में तकनीकी गड़बड़ी के चलते ऑक्सीजन रुक गई, जिससे तीन मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच की जाएगी और तकनीकी फॉल्ट की असल वजह का पता लगाया जाएगा।

परिजनों का फूटा गुस्सा, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उनका आरोप है कि यह मौतें अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और तकनीकी निगरानी में भारी चूक का नतीजा हैं।

सरकार ने लिया संज्ञान, एक्शन की तैयारी

फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.