Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

Summer Express - हरियाणा बजट 2026-27 युवा सशक्तिकरण और रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर : सांसद रेखा शर्मा

हरियाणा बजट 2026-27 युवा सशक्तिकरण और रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर : सांसद रेखा शर्मा

पंचकूला, 4 मार्च: राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए इसे युवाओं के सशक्तिकरण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को समर्पित दूरदर्शी बजट बताया है। सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर...
Read more
Summer Express - कूड़े की चिंगारी बनी जंगल की आफत:छतरी क्षेत्र में भीषण आग, मकान और गोशाला राख

कूड़े की चिंगारी बनी जंगल की आफत:छतरी क्षेत्र में भीषण आग, मकान और गोशाला राख

मंडी, धर्मवीर-:छतरी (मंडी)। उपतहसील छतरी के मुख्य बाजार से सटे जंगल में मंगलवार देर शाम भीषण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाले में पड़े कूड़े में लगाई गई आग की चिंगारी हवा और सूखी घास के कारण जंगल तक पहुंच गई। आग तेजी से...
Read more
Summer Express - कांगड़ा जिला में सामने आए 616 घरेलू हिंसा के मामले..160 मामलों में नहीं हुआ समझौता

कांगड़ा जिला में सामने आए 616 घरेलू हिंसा के मामले..160 मामलों में नहीं हुआ समझौता

राहुल चावला, धर्मशाला -:कांगड़ा जिले में इस वित्त वर्ष के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, अब तक जिले में कुल 616 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 160 मामले ऐसे हैं जिनमें समझौता नहीं हो पाया और जिन्हें कोर्ट में प्रस्तुत...
Read more
Summer Express - अमरोह वार्ड के ग्रामीणों ने पंचायत परिवर्तन के प्रस्ताव का किया विरोध, उपायुक्त से लगाई गुहार

अमरोह वार्ड के ग्रामीणों ने पंचायत परिवर्तन के प्रस्ताव का किया विरोध, उपायुक्त से लगाई गुहार

हमीरपुर, अरविन्द-:जिला हमीरपुर के उपमंडल नादौन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरेड़ी के वार्ड नंबर 5 अमरोह के ग्रामीणों ने अपने वार्ड को किसी अन्य पंचायत में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि वे सरेड़ी पंचायत से अलग नहीं होना चाहते और उन्हें पूर्व...
Read more
Summer Express - तारा हॉल में बनेगा एक करोड़ का ओवरब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

तारा हॉल में बनेगा एक करोड़ का ओवरब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

शिमला, संजू-: राजधानी शिमला के तारा हॉल क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां करीब एक करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।  शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र...
Read more
Summer Express - हिमाचल में मैट्रिक व प्लस टू की वार्षिक परीक्षाएं शुरू,1.82 लाख छात्र दे रहे परीक्षा

हिमाचल में मैट्रिक व प्लस टू की वार्षिक परीक्षाएं शुरू,1.82 लाख छात्र दे रहे परीक्षा

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश  स्कूल शिक्षा बोर्ड की मैट्रिक और प्लस टू की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से प्रदेशभर में शुरू हो गईं। इस वर्ष करीब एक लाख 82 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं। बोर्ड की ओर से पूरे हिमाचल में 2384 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां कड़े सुरक्षा प्रबंधों...
Read more
Summer Express - राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बरकरार, 5 मार्च को विधायक दल की अहम बैठक

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बरकरार, 5 मार्च को विधायक दल की अहम बैठक

शिमला,कार्तिक -:राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। 5 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि होने के बावजूद पार्टी की ओर से अब तक उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर जारी है कि इस बार कांग्रेस किसे राज्यसभा...
Read more
Summer Express - नूरपुर होली मेले में महिलाओं की पहल: ऑर्गेनिक उत्पादों से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

नूरपुर होली मेले में महिलाओं की पहल: ऑर्गेनिक उत्पादों से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

नूरपुर, संजीव-:राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत ब्लॉक नूरपुर की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने होली मेले में ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री कर सराहनीय पहल की। श्री बृजराज स्वामी मंदिर परिसर में आयोजित इस मेले के दौरान महिलाओं द्वारा घर पर तैयार किए गए विभिन्न दैनिक उपयोग के उत्पाद आकर्षण का...
Read more
Summer Express - उत्तर भारत के सबसे लंबे रेल वायडक्ट और सुरंग परियोजना से हिमाचल को नई रफ्तार

उत्तर भारत के सबसे लंबे रेल वायडक्ट और सुरंग परियोजना से हिमाचल को नई रफ्तार

शिमला, 3 मार्च -: हिमाचल प्रदेश में रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। ऊना जिले की दौलतपुर–कटरोली रेललाइन पर उत्तर भारत का सबसे लंबा रेल वायडक्ट तैयार किया गया है, वहीं भानुपल्ली–बेरी रेललाइन परियोजना में एकल सुरंग ब्रेकथ्रू का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। इन...
Read more
Summer Express - पंचायत चुनाव से पहले बड़ा पुनर्गठन:हिमाचल में 84 नई पंचायतों का ड्राफ्ट जारी

पंचायत चुनाव से पहले बड़ा पुनर्गठन:हिमाचल में 84 नई पंचायतों का ड्राफ्ट जारी

शिमला,3 मार्च -: पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव प्रस्तावित है। पंचायती राज विभाग ने 84 नई पंचायतों के गठन का प्रारूप जारी कर दिया है। विभाग ने आम जनता से तीन दिनों के भीतर प्रस्तावित पंचायतों को लेकर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। तय समयावधि के बाद प्राप्त आपत्तियों...
Read more
1 161 162 163 164 165 464

Trending

लगातार बारिश से शिमला बेहाल, संजौली में डंगा धंसा, लक्कड़ बाजार व ओक ओवर में गिरे पेड़

Summer express /शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। भारी वर्षा के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में डंगा धंसने और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों की त्वरित...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत; HGTU ने शिक्षा सुधारों के साथ पदोन्नति, ट्रांसफर और डीए की मांग दोहराई

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (HGTU) ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। संघ ने इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्कूलों के पुनर्गठन, शिक्षकों की पदोन्नति, आवश्यकता-आधारित स्थानांतरण, नई भर्तियों और लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की मांगों...

सावन में श्रद्धालुओं के लिए राहत बनी बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह में हरिद्वार में गंगा स्नान, कांवड़ यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस विशेष रेल सेवा का लाभ पंजाब, हरियाणा और आसपास के...

7 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पानीपत पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Summer express, पानीपत। पानीपत पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने पेश किया और पूरे मामले की जानकारी साझा...

जेएलएन नहर में डूबे किसान की तलाश जारी, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Summer express, झज्जर। बेरी क्षेत्र के गांव गोच्छी में जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में डूबे 25 वर्षीय किसान पंकज का 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.