Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा घाटी रेल सेवा बहाली जनता और संघर्ष समिति की जीत : राज्यसभा सांसद

Summer express/ देहरा,गुलशन धनोआ-:देहरा कांगड़ा घाटी रेल सेवा के दोबारा शुरू होने पर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने इसे क्षेत्र की जनता और कांगड़ा घाटी रेल संघर्ष समिति के लंबे संघर्ष का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से समिति लगातार रेल सेवा बहाली की मांग को लेकर आवाज उठाती रही और उसी जनदबाव का असर है कि अब ट्रेन फिर से पटरी पर लौट आई है।अनुराग शर्मा ने कहा कि रेलवे पुल का निर्माण लगभग डेढ़ वर्ष पहले ही पूरा हो चुका था, इसके बावजूद रेल सेवा शुरू होने में अनावश्यक देरी हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र में भाजपा सरकार होने और विभिन्न जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बावजूद लोगों को इतनी लंबी प्रतीक्षा क्यों करनी पड़ी। उनके अनुसार यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है और इसकी समीक्षा होनी चाहिए।

अनुराग शर्मा बताया कि संघर्ष समिति के आंदोलन के दौरान वह स्वयं भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें जीएम और डीआरएम शामिल थे, से कई बार बातचीत की। शर्मा ने कहा कि समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि निर्धारित समय तक रेल सेवा बहाल नहीं की गई तो पठानकोट जंक्शन पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 14 तारीख को ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ, जिससे सेवा पुनः शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रित न किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत नाराजगी का विषय नहीं है, लेकिन यदि क्षेत्र के लोकसभा सांसदों को कार्यक्रम में बुलाया गया था तो राज्यसभा सांसद और जिला कांगड़ा का निवासी होने के नाते उन्हें भी आमंत्रित किया जाना चाहिए था। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों के प्रति संतुलित व्यवहार का मामला बताया।शर्मा ने कहा कि कांगड़ा घाटी रेल सेवा की बहाली किसी एक नेता, दल या सरकार की उपलब्धि नहीं है। यह संघर्ष समिति, स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों की एकजुटता तथा निरंतर प्रयासों की जीत है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों और जनता को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर इसी तरह सकारात्मक पहल होती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.