Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टायर फटने के बाद हाईवे पर खड़े ट्राला चालक को वाहन ने कुचला, मौत

Summer express, फतेहगढ़ साहिब |  पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्राला चालक की जान चली गई, जबकि उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गांव पतारसी खुर्द के समीप उस समय हुआ जब ट्राले का टायर फटने के बाद चालक और क्लीनर सड़क किनारे उसे बदल रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 टायरों वाला ट्राला राजपुरा से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक एक टायर फट गया, जिसके चलते चालक ने वाहन को हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद चालक और क्लीनर टायर बदलने में जुट गए।

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राला चालक निशान सिंह, निवासी गांव गोबिंदवाल (जिला तरनतारन), की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं क्लीनर पूना गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पटियाला के सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना मुलेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस ने वाहन चालकों से हाईवे पर वाहन खड़ा करने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.