Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

Summer Express - पांवटा साहिब केस: हाई कोर्ट ने BJP नेताओं की अग्रिम जमानत 8 जुलाई तक बढ़ाई

पांवटा साहिब केस: हाई कोर्ट ने BJP नेताओं की अग्रिम जमानत 8 जुलाई तक बढ़ाई

Shimla- हिमाचल प्रदेश में पांवटा साहिब एफआईआर मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और विधायक सुखराम चौधरी को राहत मिली है। हिमाचल हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत की अवधि 8 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों नेताओं को निर्देश...
Read more

हिमाचल में तेज़ी से बढ़ा मॉनसून का असर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Shimla-हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 20 जून को शुरुआती बारिश के बाद 22 जून से राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हालांकि पांवटा साहिब (सिरमौर), बद्दी (सोलन) और ऊना के कुछ इलाकों में अब भी मॉनसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने...
Read more
Summer Express - हिमाचल में पर्यटकों की लापरवाही पर सख्ती: तेज रफ्तार और हुड़दंग पर अब नहीं मिलेगी ढील

हिमाचल में पर्यटकों की लापरवाही पर सख्ती: तेज रफ्तार और हुड़दंग पर अब नहीं मिलेगी ढील

Mandi – हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट सीजन के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले पर्यटकों पर पुलिस अब कड़ी नजर रख रही है। खासकर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार, खतरनाक ड्राइविंग और अशोभनीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाईवे पर लगे इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के कैमरे 24×7 हर गतिविधि...
Read more
Summer Express - हिमाचल के हेरिटेज हथकरघा उत्पादों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच.. कुल्लू का मफलर पहुंचेगा यूरोप-अमेरिका

हिमाचल के हेरिटेज हथकरघा उत्पादों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच.. कुल्लू का मफलर पहुंचेगा यूरोप-अमेरिका

Mandi – हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद अब आधुनिक स्वरूप में अंतरराष्ट्रीय बाजार की ओर अग्रसर होंगे। मंडी के छोटा पड्डल मैदान में आयोजित 5 दिवसीय एमएसएमई एक्सपो के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के शिल्प उत्पादों की...
Read more
Summer Express - पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की जयंती पर हिमाचल ने किया नमन

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की जयंती पर हिमाचल ने किया नमन

Shimla-हिमाचल प्रदेश में आज पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को हुआ था। वे छह बार हिमाचल प्रदेश...
Read more
Summer Express - जिला विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ेगी: कुल्लू में सांसद कंगना की अगुवाई में दिशा बैठक संपन्न

जिला विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ेगी: कुल्लू में सांसद कंगना की अगुवाई में दिशा बैठक संपन्न

Kullu-जिला कुल्लू मुख्यालय ढालपुर स्थित बहुउद्देशीय भवन में सोमवार को जिला विकास एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया। इस अहम बैठक की अध्यक्षता मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने की। उनके साथ कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी और आनी विधायक लोकेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।...
Read more
Summer Express - सेब उत्पादकों का शिमला में हल्ला बोल: सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ करेंगे राष्ट्रव्यापी आंदोलन 

सेब उत्पादकों का शिमला में हल्ला बोल: सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ करेंगे राष्ट्रव्यापी आंदोलन 

Shimla,Sanju-देश के तीन प्रमुख पहाड़ी राज्यों—हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर—के सेब उत्पादकों ने शिमला के कालीबाड़ी हॉल में एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की। एप्पल फार्मर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFFI) और हिमाचल सेब उत्पादक संघ की संयुक्त आम सभा में बड़ी संख्या में किसान-बागवान शामिल हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की रणनीति बनाई। बैठक...
Read more
Summer Express - हिमाचल को मिले 12% मुफ्त बिजली: सीएम सुक्खू ने केंद्र और हरियाणा को भेजे पत्र

हिमाचल को मिले 12% मुफ्त बिजली: सीएम सुक्खू ने केंद्र और हरियाणा को भेजे पत्र

Shimla, Sanju-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने बीबीएमबी में हिमाचल को स्थायी प्रतिनिधित्व...
Read more
Summer Express - मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले नीरज भारती.. ज्वाली क्षेत्र के विकास को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले नीरज भारती.. ज्वाली क्षेत्र के विकास को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाक़ात की और ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। राजनीतिक मतभेदों और हालिया सोशल मीडिया टिप्पणियों के बीच हुई इस मुलाक़ात को सहयोगात्मक माना जा रहा है। नीरज भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री ने...
Read more
Summer Express - हिमाचल में दिल्ली से आए पर्यटकों की लापरवाही, चलती कार में शराब-सिगरेट का वीडियो वायरल

हिमाचल में दिल्ली से आए पर्यटकों की लापरवाही, चलती कार में शराब-सिगरेट का वीडियो वायरल

Mandi – हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों की एक और गैरजिम्मेदाराना हरकत सामने आई है। पंडोह के पास कैंची मोड़ पर दिल्ली नंबर की एक कार (DL 10 CZ 5714) में सवार कुछ युवकों को चलती गाड़ी में शराब और सिगरेट पीते हुए देखा गया। वे कार की खिड़कियों और सनरूफ...
Read more
1 … 504 505 506 507 508 … 510

Trending

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...

वाइल्ड फ्लावर हॉल से हर साल 37 करोड़ कमाएगी सरकार, सीएम सुक्खू का दावा

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। दिल्ली में कांग्रेस के आंदोलन के बीच शिमला में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती...

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका… पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा। सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।...

मांझी पुल पर तेज रफ्तार बस ने छीनी 39 वर्षीय युवक की जिंदगी ,गुस्साए परिजनों ने तीन घंटे तक जाम रखा पठानकोट-मंडी हाईवे

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के गग्गल में मांझी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय स्कूटी सवार की जान चली गई। रछियालु डाइवर्जन के नजदीक निजी बस और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.