Facebook-f Youtube X-twitter

Latest Posts

भाजपा का आरोप.. .आपदा पर राजनीति कर रही है कांग्रेस सरकार 

Shimla, Sanju हिमाचल प्रदेश में आई भीषण आपदा को लेकर भाजपा ने सुक्खू सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा आपदा प्रभावितों की हरसंभव मदद कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार इस त्रासदी को भी राजनीति का अवसर बना रही है। प्रियंका...
Read more

अनशन पर डटे विधायक, मोर्थ अधिकारियों को दी असहयोग आंदोलन की चेतावनी

Mandi,12 September धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी है। विधायक ने गुरुवार शाम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के अधिकारियों को असहयोग आंदोलन की चेतावनी दी। धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर तीसरे दिन भी आमरण अनशन पर बुधवार शाम क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) अनिल कुमार कुशवाह विधायक से...
Read more

चलती बस पर गिरी चट्टान, बच्ची गंभीर घायल…चंडीगढ़-मनाली NH पर झीड़ी के पास हादसा

Mandi, Dharamveer चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम बड़ा हादसा पेश आया। झीड़ी गांव के पास पहाड़ी से गिरा पत्थर एचआरटीसी की चलती बस पर आ गिरा। इस हादसे में बस की खिड़कियों के शीशे टूट गए और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, यह बस मनाली से हरिद्वार जा...
Read more

एम्स चमियाना में बनेगी 150 कमरों की सराय, मरीजों-तीमारदारों को मिलेगा ठहरने का सहारा

Shimla, 11 September अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) चमियाना में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए सराय का निर्माण किया जाएगा। इस विषय पर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित हुई। तुलसीराम भगीरथ राम मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी (सूद सभा, चंडीगढ़) ने 150 कमरों और 50 बेड की डॉरमेट्री वाली सराय बनाने...
Read more

सरकार मुझे और परिवार को परेशान कर रही है: विधायक आशीष शर्मा

Hamirpur, Arvind  विधायक आशीष शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीते 18 महीनों से सरकार का एकमात्र उद्देश्य उन्हें और उनके परिवार को परेशान करना है। गुरुवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वक्त हमेशा एक जैसा...
Read more

मणिमहेश यात्रा में फंसे यात्रियों की HRTC ने की मुफ़्त घर वापसी

Dharamshala, Rahul हाल ही में चंबा ज़िले में आई प्राकृतिक आपदा ने मणिमहेश यात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं को मुश्किल में डाल दिया था। भारी बारिश के कारण न सिर्फ भरमौर और आसपास के क्षेत्रों की सड़कें और संचार व्यवस्था ठप हो गई, बल्कि यात्रियों का अपने परिजनों से संपर्क भी टूट गया था। हालात...
Read more

HRTC ने शुरू की विज्ञापन से आय बढ़ाने की पहल..बस टिकट से मोबाइल ऐप तक अब दिखेंगे विज्ञापन

Dharamshala, Rahul हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अपनी आय में इजाफा करने के लिए नई पहल शुरू की है। अब निगम बस टिकटों, ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल और मोबाइल ऐप पर विज्ञापन प्रदर्शित करेगा। इस योजना की जानकारी निगम के धर्मशाला मंडल के प्रबंधक पंकज चड्ढा ने वीरवार को प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया...
Read more

हिमाचल को प्रधानमंत्री से अतिरिक्त सहयोग की उम्मीद – सीएम मीडिया एडवाइजर

Shimla, Sanju  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर बताते हैं, इसलिए आपदा की इस घड़ी में प्रदेश को उनसे और अधिक सहायता की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि हालिया बरसात से हिमाचल प्रदेश को अब तक लगभग 5,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो...
Read more

बरसात से टूटी सड़कें बनी संकट, 10 किमी पैदल सफर कर कुर्सी पर अस्पताल पहुंचाई मरीज

Mandi, Dharamveer उपमंडल बालीचौकी के नेहरा गांव में सड़कों की दुर्दशा ग्रामीणों के लिए भारी परेशानी का सबब बन गई है। हाल ही में हुई भारी बरसात से क्षेत्र की कई संपर्क सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नतीजतन, ग्रामीणों को आवागमन के लिए लंबा पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। वीरवार को...
Read more

हिमाचल में अभी बरसेगा मानसून… 13 से 15 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

Shimla, Sanju हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 13 से 15 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश...
Read more
1 223 224 225 226 227 289

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.