Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ कभी नहीं रही कांग्रेस : विनय कुमार

राहुल चावला ,धर्मशाला- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी महिला आरक्षण बिल के खिलाफ नहीं रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विरोध केवल इस बात को लेकर था कि जब तक देश में पूरी तरह जनगणना संपन्न नहीं हो जाती, तब तक इस विधेयक को लाने का कोई औचित्य नहीं था ,विनय कुमार ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीति कर रही है और जनता के बीच झूठा भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने  आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधनों में इस बिल के पास न होने का ठीकरा विपक्ष पर फोड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी कभी भी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं रही, न है और न ही आगे होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया का पूरा होना आवश्यक है। बिना इन प्रक्रियाओं के महिला आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए विपक्ष के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को राजनीति और सत्ता में उचित भागीदारी देने के पक्ष में है।इस दौरान उन्होंने कांगड़ा में चल रहे कांग्रेस अधिवेशन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को राहुल गांधी कांगड़ा पहुंचेंगे और अधिवेशन में भाग लेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.