Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

Summer Express - मुंबई में अचानक आग, दुकानें जलकर राख, लोगों में दहशत

मुंबई में अचानक आग, दुकानें जलकर राख, लोगों में दहशत

मुंबई | मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में भीषण आग लग गई, जिसने आसपास की कई दुकानें अपनी चपेट में ले लीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकानों में छोटे-छोटे सामान और कपड़े रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का...
Read more
Summer Express - जहरीले कफ सीरप मामले में ED ने कंपनी परिसरों में कार्रवाई

जहरीले कफ सीरप मामले में ED ने कंपनी परिसरों में कार्रवाई

नई दिल्ली | मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सीरप के सेवन से अब तक 20 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सीरप को एमपी सहित कई राज्यों में प्रतिबंधित कर दिया गया है। श्रीसन फार्मा के खिलाफ बड़ा एक्शन सीरप बनाने वाली तमिलनाडु की कंपनी श्रीसन फार्मा के...
Read more
Summer Express - छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट में राजीव कुमार मामले की सुनवाई

छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट में राजीव कुमार मामले की सुनवाई

कोलकाता | छह साल बाद राज्य पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार से जुड़ा मामला सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। यह मामला सीबीआई द्वारा अग्रिम जमानत के खिलाफ दायर याचिका से जुड़ा है। सीबीआई ने 2019 में कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा राजीव कुमार को दी गई अग्रिम जमानत को...
Read more
Summer Express - पीएम मोदी ने लॉन्च की किसानों के लिए दो बड़ी योजनाएं

पीएम मोदी ने लॉन्च की किसानों के लिए दो बड़ी योजनाएं

नई दिल्ली। दिवाली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के किसानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से 42,000 करोड़ रुपये की कृषि योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 24,000 करोड़ रुपये की ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY)’ और 11,440 करोड़ रुपये की...
Read more
Summer Express - ला नीना का असर शुरू : 10 राज्यों में भारी बारिश का खतरा

ला नीना का असर शुरू : 10 राज्यों में भारी बारिश का खतरा

नई दिल्ली। देशभर में हाल ही में हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट ले ली है। अक्टूबर के साथ ही गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है, जबकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि ‘ला नीना’ के प्रभाव के चलते इस साल सामान्य से अधिक ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग...
Read more
Summer Express - प्रियंका गांधी मोदी से पूछतीं: महिला पत्रकारों का अपमान क्यों?

प्रियंका गांधी मोदी से पूछतीं: महिला पत्रकारों का अपमान क्यों?

नई दिल्ली | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अफगानिस्तान की विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी के संवाददाता सम्मेलन में महिला पत्रकारों की अनुपस्थिति को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उनसे इस मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की। कांग्रेस नेता ने इसे महिला पत्रकारों का अपमान करार दिया।...
Read more
Summer Express - विंडशील्ड टूटते ही उड़ान में फैला डर, हादसा टला

विंडशील्ड टूटते ही उड़ान में फैला डर, हादसा टला

चेन्नई | शनिवार को मदुरई से उड़ान भरने वाले एक प्राइवेट एयरलाइन के विमान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विमान में 76 यात्री सवार थे, जब लैंडिंग से ठीक पहले पायलट ने विंडशील्ड में दरार देखी। उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया। सूचना मिलते ही ATC ने...
Read more
Summer Express - जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी के बीच सीटों का आखिरी राउंड शुरू

जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी के बीच सीटों का आखिरी राउंड शुरू

बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर लगभग सहमति बना ली है। राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 240 सीटों पर गठबंधन के घटकों के बीच सहमति बन गई है। शेष तीन सीटों को लेकर जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी के बीच बातचीत जारी है।...
Read more
Summer Express - SDOP पूजा पांडे की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल, निलंबन आदेश जारी

SDOP पूजा पांडे की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल, निलंबन आदेश जारी

भोपाल | मध्य प्रदेश के सिवनी में पुलिसकर्मियों पर करोड़ों रुपये की हवाला राशि जब्त कर उसे आपस में बांटने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवनी की एसडीपीओ पूजा पांडे को निलंबित कर दिया गया। डीजीपी कैलाश मकवाना ने उन्हें सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है।...
Read more
Summer Express - ब्लड कैंसर से पीड़ित युवक फ्लाइट में बेहोश, रायपुर लैंडिंग

ब्लड कैंसर से पीड़ित युवक फ्लाइट में बेहोश, रायपुर लैंडिंग

नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल के बर्दवान के एक युवक, जो ब्लड कैंसर से जूझ रहा था, गुरुवार रात इलाज के लिए मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में अचानक बेहोश हो गया। स्थिति गंभीर होने पर पायलट ने रायपुर हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई। युवक, गौतम बाउड़ी, टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई में अपना इलाज...
Read more
1 98 99 100 101 102 150

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.