Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल को नहीं मिली पूरी राहत.. सरकार ने जताई नाराज़गी

Shimla-हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें लगभग 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। प्रदेश सरकार ने केंद्र से राहत राशि की मांग की थी, लेकिन अब तक मात्र 2000 करोड़ रुपये की ही सहायता प्राप्त हुई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।


नरेश चौहान ने कहा कि 2023 की आपदा में हजारों लोग बेघर हुए और बुनियादी ढांचा बर्बाद हो गया। प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से 4500 करोड़ रुपये राहत कार्यों पर खर्च किए। बार-बार आग्रह के बावजूद केंद्र ने अब जाकर सिर्फ 2000 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जो जरूरत के मुकाबले बेहद कम है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से जुड़े भाजपा नेताओं, खासकर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, ने भी प्रदेश के हितों की सही से पैरवी नहीं की।

पोंटा साहिब की घटना पर भी टिप्पणी

वहीं, पोंटा साहिब में भाजपा की रैली को लेकर भी नरेश चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वहां नेता प्रतिपक्ष द्वारा अधिकारियों को धमकाने का प्रयास किया गया और धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश हुई, जो निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.