Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एक देश-एक चुनाव” समय की मांग, प्रधानमंत्री की पहल सराहनीय :  जयराम ठाकुर


Shimla, 20June-पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संसद द्वारा गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में भाग लेते हुए “एक देश-एक चुनाव” के प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने इसे देश के विकास और स्थिर शासन व्यवस्था के लिए आवश्यक करार दिया। ठाकुर ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से न केवल नीति-निर्माण बाधित होता है, बल्कि धन और संसाधनों की भी भारी बर्बादी होती है।

जयराम ठाकुर ने  समिति के सामने स्पष्ट किया कि वर्ष 1951 से 1967 तक देश में एक साथ चुनाव की प्रणाली प्रभावी ढंग से चली और हिमाचल प्रदेश में 1977 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस व्यवस्था को पुनः लागू करने की पहल प्रशंसनीय है, जो लोकतंत्र को मजबूत और सुचारू बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

जयराम ठाकुर ने यह भी सुझाव दिया कि जैसे चुनाव व्यवस्था में एकरूपता लाई जा रही है, उसी तरह देश में विधान परिषदों को लेकर भी एक समान प्रणाली अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में विधान परिषदें हैं, जबकि कई राज्यों में नहीं, जिससे असमानता की स्थिति बनती है। उनके इस सुझाव को समिति द्वारा गंभीरता से लिया गया और उचित मंच तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया गया।

राज्य सरकार पर हमला — मंत्री और विधायक खुद नाराज़
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार की स्थिति पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आंतरिक कलह से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के अपने मंत्री और विधायक ही नेतृत्व से असंतुष्ट हैं और समय-समय पर इस्तीफे की धमकी दे चुके हैं।जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद विपक्ष पर सरकार गिराने का आरोप लगाते हैं, जबकि असली संकट उनकी पार्टी और सरकार के भीतर है। कांग्रेस के छह विधायक और तीन निर्दलीय विधायक पहले ही समर्थन वापस ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में भी सरकार को हार का सामना करना पड़ा, जो साफ दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार अब विश्वसनीयता खो चुकी है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.