Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोरखपुर को मिली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

गोरखपुर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। यह जानकारी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने गोरखपुर जंक्शन के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पाटलिपुत्र को मुजफ्फरपुर और नरकटियागंज होते हुए गोरखपुर से जोड़ेगी, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।

सप्ताह में छह दिन चलेगी यह एक्सप्रेस

यह वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जून से नियमित रूप से सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) चलेगी। उद्घाटन के दिन यह विशेष ट्रेन पाटलिपुत्र से 11:50 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। पीएम मोदी इस सेवा का वर्चुअल उद्घाटन 20 जून को कुशीनगर होते हुए सिवान प्रवास के दौरान आयोजित जनसभा में करेंगे।

गोरखपुर स्टेशन बन रहा आधुनिक सुविधाओं का हब

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर, एकीकृत क्रू लॉबी, रनिंग रूम और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने 500 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे गोरखपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन अब सुविधाओं के लिहाज से भी मॉडल बनेगा।

अमृत भारत योजना के तहत हो रहा है विकास

सतीश कुमार ने बताया कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत उत्तर प्रदेश के 157 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें पूर्वोत्तर रेलवे के 58 स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2025-26 के रेल बजट में उत्तर प्रदेश को रिकॉर्ड 19,858 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

पूर्वी यूपी को मिलेगी नई रेल परियोजनाओं की सौगात

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी बताया कि खलीलाबाद-बहराइच रेल कॉरिडोर के निर्माण के साथ-साथ डोमिनगढ़ से कुसम्ही के बीच दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है। इन परियोजनाओं से पूर्वी उत्तर प्रदेश में रेल यातायात की क्षमता में बड़ा विस्तार होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.