Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

परमिंदर ढींडसा का तीखा हमला: “सुखबीर बादल के रहते नहीं हो सकती अकाली दल की वापसी”

लुधियाना | शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने अकाली दल के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को दोबारा खड़ा करने की कोशिशें तो हो रही हैं, लेकिन जब तक सुखबीर बादल और हुक्मनामे से मुंह मोड़ने वाले नेता पार्टी में रहेंगे, तब तक अकाली दल का पुनरुत्थान संभव नहीं है।

ढींडसा, युवा नेता कुलदीप सिंह के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल को एक विश्वसनीय और पंथक सिद्धांतों पर आधारित संगठन के रूप में फिर से स्थापित करने की जरूरत है, जो पंजाब की जनता और खासतौर पर धार्मिक वर्गों की आवाज बन सके।

हुक्मनामे का पालन करने पर नहीं बन सकता जनविश्वास”

ढींडसा ने स्पष्ट किया कि पार्टी को नया संगठनात्मक ढांचा देने की बातें तब तक कारगर नहीं होंगी, जब तक नेतृत्व पंथक परंपराओं के अनुसार नहीं चलता। उन्होंने कहा कि अकाली दल की वापसी पंथ के प्रति निष्ठा और सिद्धांतों के पालन से ही संभव है।

अकाली दल में वापसी पर ढींडसा का इनकार

जब उनसे पार्टी में फिर से शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा, “मेरी अकाली दल में वापसी की कोई संभावना नहीं है। मेरे पिता स्व. सुखदेव सिंह ढींडसा ने अपने जीवनकाल में ही कहा था कि यदि सुखबीर बादल इस्तीफा देकर हुक्मनामे का पालन करते हैं, तभी पार्टी का भला हो सकता है। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, और मैं अपने पिता के विचारों का सम्मान करता हूं।”

पंथक संगठनों को मजबूत करने पर जोर

ढींडसा ने कहा कि उनका उद्देश्य अब केवल एक है—ऐसा मजबूत पंथक संगठन बनाना, जिस पर पंजाब के लोग भरोसा कर सकें और जो राज्य की समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा सके।

इस अवसर पर उनके साथ कुलदीप सिंह सिद्धू, सुखदेव सिंह चक कलां, जसविंदर सिंह और मेजर सिंह जैसे कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.