Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में पुराने वाहन स्क्रैप करना अब होगा आसान, राज्यभर में खुलेंगे 20 नए कलेक्शन सेंटर

चंडीगढ़ |  पंजाब सरकार ने वाहन स्वामियों को बड़ी राहत देते हुए पुराने और अनुपयोगी वाहनों को स्क्रैप करने की प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। राज्य में जल्द ही 20 नए कलेक्शन स्क्रैप सेंटर स्थापित किए जाएंगे। यह सेंटर हर जिले में चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे, जिससे पुराने वाहनों को नष्ट करवाना अब झंझट भरा काम नहीं रहेगा।

फिलहाल मोहाली, पटियाला, मानसा, मोरिंडा और लुधियाना में स्क्रैप सेंटर कार्यरत हैं, लेकिन मौजूदा सेंटरों पर दबाव को देखते हुए सरकार अब अन्य जिलों में भी स्क्रैपिंग की सुविधा देने की तैयारी में है। नए कलेक्शन सेंटर चालू होने के बाद पुराने वाहनों को सीधे स्क्रैप यूनिट तक पहुंचाया जा सकेगा, जिससे स्क्रैपिंग प्रक्रिया और तेज़ और सुगम होगी।

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिल रही छूट

राज्य सरकार पुराने वाहन स्क्रैप करने के बदले नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर रजिस्ट्रेशन शुल्क और मोटर व्हीकल टैक्स में छूट की सुविधा दे रही है। यह योजना प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

किन जिलों को मिल रहा अभी लाभ?

वर्तमान में मोहाली, पटियाला, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, बरनाला, बठिंडा और श्री मुक्तसर साहिब के वाहन मालिक मौजूदा स्क्रैप केंद्रों से लाभ उठा रहे हैं। अब इन सुविधाओं को राज्यभर में विस्तार देने की योजना है। अनुमान है कि त्योहारी सीजन से पहले सभी 20 नए कलेक्शन सेंटर शुरू कर दिए जाएंगे।

1.39 करोड़ से अधिक वाहन हो चुके हैं रजिस्टर्ड

पंजाब में वाहन रजिस्ट्रेशन की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 1.39 करोड़ से अधिक वाहन रजिस्टर्ड किए जा चुके हैं। इनमें से कई वाहन 12 से 15 साल पुराने हैं, जो स्क्रैपिंग के योग्य माने जा रहे हैं। सालाना औसतन 6 से 7 लाख नए वाहन पंजीकृत हो रहे हैं। साल 2023 में यह आंकड़ा 6.40 लाख, जबकि 2022 में 7.06 लाख रहा।

राज्य सरकार की यह पहल पुराने वाहनों से हो रहे प्रदूषण को कम करने और आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल वाहनों को प्रोत्साहन देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.