Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा CET ग्रुप-C: रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद, अभ्यर्थी पहुंचे हाईकोर्ट, परीक्षा पर लटक सकती है तलवार

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप-सी पदों के लिए होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर अब कानूनी पेंच फंसता नजर आ रहा है। सीमित समय मिलने और आरक्षण श्रेणी के प्रमाण पत्र समय पर न बनने से नाराज़ कई अभ्यर्थी अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं। छह उम्मीदवारों ने याचिका दाखिल कर CET रजिस्ट्रेशन पोर्टल को दोबारा खोलने और पहले से रजिस्टर उम्मीदवारों को संशोधन का अवसर देने की मांग की है।

आयोग की तैयारियों पर लग सकता है ब्रेक

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जुलाई में ग्रुप-C के लिए CET आयोजित करने की तैयारी कर चुका है। करीब 13 लाख युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया है। मगर यदि हाईकोर्ट इन याचिकाओं पर सुनवाई के बाद कोई अंतरिम आदेश देता है, तो परीक्षा की तारीखों में देरी हो सकती है।

ये हैं याचिकाकर्ताओं की मुख्य आपत्तियां

याचिका में रजिस्ट्रेशन अवधि बढ़ाने के पीछे तीन प्रमुख तर्क दिए गए हैं:

  1. सरल पोर्टल पर सर्टिफिकेट नहीं बन पाया: शीतल, निशा और नैंसी नाम की याचिकाकर्ताओं ने बताया कि वे अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग से संबंधित हैं, लेकिन आयोग द्वारा नवीनतम जाति प्रमाण पत्र मांगे जाने के बाद उन्होंने सरल पोर्टल पर आवेदन किया था, जो समय पर स्वीकृत नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें जनरल कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन करना पड़ा। वे चाहती हैं कि उन्हें आरक्षण का लाभ तभी मिल सकेगा, जब उनके रजिस्ट्रेशन में संशोधन हो।
  2. पंजीकरण के लिए कम समय: याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इस बार पंजीकरण के लिए महज 15 दिन का समय दिया गया, जबकि वर्ष 2022 में यह प्रक्रिया एक साल से भी अधिक समय तक चली थी।
  3. OTP डिले और तकनीकी खामियां: तन्नू नाम की अभ्यर्थी ने याचिका में कहा है कि उन्हें रजिस्ट्रेशन के दौरान बार-बार OTP देर से मिला, जिससे वह फॉर्म पूरा नहीं कर पाईं। ऐसे अभ्यर्थी केवल तब ही आवेदन कर सकते हैं, जब पोर्टल को दोबारा खोला जाए।

एक समान परीक्षा शिफ्ट की मांग

एक अन्य याचिकाकर्ता ने CET परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब परीक्षा एक से अधिक शिफ्टों में होती है, तो सभी को समान प्रश्न नहीं मिलते, जिससे मेरिट में फर्क आता है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के एक पुराने फैसले का हवाला देते हुए यह भी मांग की गई है कि CET परीक्षा को एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाए।

क्या होगा आगे?

हाईकोर्ट यदि याचिकाकर्ताओं की मांगों को मानता है, तो HSSC को पोर्टल दोबारा खोलना पड़ सकता है और इससे CET परीक्षा की समय-सीमा भी प्रभावित हो सकती है। अब देखना होगा कि अदालत इस पर क्या रुख अपनाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.