Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान ने इजरायल के लिए जासूसी के आरोप में तीन को दी फांसी, 700 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार

तेहरान |  ईरान में सुरक्षा एजेंसियों ने इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने और हत्या की साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों को बुधवार सुबह फांसी पर लटका दिया। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, इन तीनों आरोपियों की पहचान इदरीस अली, आज़ाद शोजय और रासूल अहमद रासूल के रूप में हुई है।

तीनों को उत्तर-पश्चिमी शहर उरमिया की जेल में फांसी दी गई। इन पर आरोप था कि ये लोग इजरायल की ओर से देश में अराजकता फैलाने और लक्षित हत्याओं की योजना में शामिल थे।

12 दिन चले संघर्ष के दौरान हुआ था बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन

इस कार्रवाई से पहले, ईरान और इजरायल के बीच चले 12 दिनों के तनावपूर्ण सैन्य संघर्ष के दौरान ईरान ने देशभर में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाकर 700 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इन सभी पर मोसाद के लिए जासूसी या इजरायल से संपर्क होने का संदेह था।

तेहरान ने दिखाई सख्ती, बयानबाज़ी से आगे निकला चीन नहीं

ईरान की इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। खास बात यह है कि ईरान के करीबी माने जाने वाले चीन ने शुरुआती आलोचना के बाद कोई ठोस सहायता नहीं दी। चीन ने संघर्ष के दौरान केवल संघर्षविराम की अपील की और बयान जारी किए, लेकिन ईरान को सैन्य या रणनीतिक मदद देने से परहेज़ किया।

मोसाद एजेंटों पर कार्रवाई तेज़

इससे पहले भी, ईरान ने मोसाद से जुड़े कई संदिग्धों को गिरफ्तार कर सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी थी कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालिया फांसी भी इसी नीति के तहत दी गई है।

मानवाधिकार संगठनों की आलोचना

हालांकि इस कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने चिंता जताई है। एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसे समूहों का कहना है कि ईरान में बंद दरवाजों के पीछे होने वाली सुनवाई और पारदर्शिता की कमी निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया पर सवाल खड़े करती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.