Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान-इज़राइल युद्ध थमा, ट्रंप के दावे पर उठे सवाल; रिपोर्ट ने खोली पोल

वॉशिंगटन | ईरान और इज़राइल के बीच चला 12 दिनों का सैन्य संघर्ष अब खत्म हो चुका है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया, लेकिन एक नई रिपोर्ट इस दावे की हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है।

रिपोर्ट में खुलासा: पूरी तरह नहीं तबाह हुए ठिकाने

एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमले से ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ, बल्कि कुछ महीनों के लिए उसकी गतिविधियाँ धीमी जरूर हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हमले से पहले ही ईरान ने करीब 400 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया था, जिससे उसकी रणनीतिक तैयारी पर आंशिक असर पड़ा।

ट्रंप का दावा: ‘इतिहास का सबसे सफल हमला’

इन खुलासों के बीच ट्रंप ने मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुए X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि, “यह अमेरिका का सबसे प्रभावशाली सैन्य ऑपरेशन था। ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह तबाह कर दिए गए हैं।” वहीं, पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने पुष्टि की कि ईरान पर भारी बमबारी की गई थी, जिनमें से कुछ बमों का वजन 30,000 पाउंड (करीब 13,600 किलोग्राम) था।

फिर से सक्रिय हो सकता है ईरान का परमाणु मिशन?

हालिया रिपोर्टों से यह संकेत भी मिल रहे हैं कि ईरान निकट भविष्य में एक बार फिर से अपने परमाणु कार्यक्रम को सक्रिय कर सकता है। हालांकि अमेरिका और खाड़ी देशों ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। वाशिंगटन ने स्पष्ट कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने दिए जाएंगे।

इज़राइल ने दी चेतावनी

इज़राइल ने भी साफ कर दिया है कि अगर ईरान ने दोबारा परमाणु गतिविधियों को शुरू किया, तो वह फिर से सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। दोनों देशों के बीच हुए हालिया टकराव ने पश्चिम एशिया में अस्थिरता बढ़ा दी है और वैश्विक सुरक्षा पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.