Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान में TTP का बड़ा हमला, 2019 में अभिनंदन की गिरफ्तारी का दावा करने वाले मेजर मोइज की मौत

इस्लामाबाद |पाकिस्तान, जो अक्सर आतंकियों को शरण देने के आरोपों से घिरा रहता है, अब खुद आतंकी हमलों की चपेट में है। मंगलवार को दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा और कुर्रम इलाकों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला किया। इस मुठभेड़ में 14 जवानों के मारे जाने की खबर है, जिनमें एक नाम विशेष रूप से सुर्खियों में है—मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह। यही वही अधिकारी हैं, जिन्होंने 2019 में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान की गिरफ्तारी का दावा किया था।

पाक सेना को लगा तगड़ा झटका

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की सिक्स कमांडो बटालियन में तैनात मेजर मोइज अब्बास शाह एक तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे, जब TTP के आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। पाकिस्तानी सेना ने अभी तक मेजर की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई सोशल मीडिया और रक्षा विश्लेषकों के अनुसार, सरगोधा में हुए हमले में मेजर सहित कम से कम 6 जवान मारे गए।

एक ही झटके में 14 सैनिकों की जान गई

TTP के हमले कुर्रम और सरगोधा में एकसाथ हुए और सुरक्षा बलों के लिए संभलने का समय भी नहीं था। पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि सेना ने हमले की पुष्टि करते हुए केवल “कई सैनिकों के हताहत होने” की बात कही है, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट्स में यह संख्या 14 तक बताई जा रही है।

कौन थे मेजर सैयद मोइज अब्बास?

मेजर मोइज अब्बास 2019 में भारत-पाकिस्तान के बीच एयर स्ट्राइक और जवाबी हमले के दौरान चर्चा में आए थे। उन्होंने दावा किया था कि भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी सीमा में उन्हीं की टीम ने पकड़ा था। यह दावा पाकिस्तान के मीडिया में उस समय खूब प्रचारित किया गया था। अभिनंदन ने पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया था लेकिन उनका MIG-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वे पाक सीमा में जा गिरे थे।

पाकिस्तान की सुरक्षा नीति पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन आतंकियों को पाकिस्तान ने कभी सामरिक हितों के लिए इस्तेमाल किया, वही अब उसके अपने सुरक्षाबलों पर हमला कर रहे हैं। TTP का बढ़ता प्रभाव और सीमावर्ती इलाकों में सेना पर बढ़ते हमले, पाकिस्तान के लिए एक गंभीर चेतावनी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.